एक्सप्लोरर

क्या डेविड वॉर्नर और माइकल स्लेटर के बीच मालदीव में हुई झड़प? दोनों ने मामले पर तोड़ी चुप्पी

माइकल स्लेटर ने कहा, "इन अटकलबाजियों में कुछ भी ठोस नहीं है. डेविड (वॉर्नर) और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच झड़प की संभावना शून्य है."

इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर और क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर ने मालदीव में नशे की हालत में झड़प की खबरों से इनकार किया है. बता दें कि आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भारत से मालदीव गए हैं. और अब यहां से स्वदेश रवाना होंगे. 

‘डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट अनुसार ताज कोरल रिसॉर्ट में क्वारंटीन के दौरान तीखी बहस के बाद वॉर्नर और स्लेटर के बीच देर रात झड़प हुई. निलंबित सत्र के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स की कमान संभालने वाले वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने इस तरह की घटना से इनकार किया है. जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के अंदर कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था. 

‘फॉक्स स्पोर्ट्स.कॉम.एयू’ ने स्लेटर के हवाले से कहा,  "इन अटकलबाजियों में कुछ भी ठोस नहीं है. डेविड (वॉर्नर) और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच झड़प की संभावना शून्य है."

वॉर्नर ने कहा, ऐसा कुछ नहीं हुआ. "मुझे नहीं पता कि आपको इस तरह की चीजें कहां से मिलती हैं. जब तक आप यहां नहीं हो और आपको कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलता तब तक आप कुछ भी नहीं लिख सकते. ऐसा कुछ नहीं हुआ."

वॉर्नर और स्लेटर 39 आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के दल का हिस्सा हैं. इन्हें गुरुवार को चार्टर्ड विमान से मालदीव लाया गया और इसका भुगतान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने किया. आईपीएल में कमेंटरी कर रहे स्लेटर अन्य लोगों से पहले भारत छोड़कर मालदीव आ गए थे. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा रखी है. 

स्लेटर ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने भारत से ऑस्ट्रेलिया लौटने वालों को सरकार की जेल की सजा और जुर्माने की धमकी को ‘अपमानजनक’ करार दिया था और कहा था कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के हाथ ‘खून’ से सने हैं. मॉरिसन ने स्लेटर की प्रतिक्रिया को ‘बेतुका’ करार दिया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget