रिस्की सिंगल, अनोखा सेलिब्रेशन; ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर जड़ा शतक
Dhruv Jurel Century: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 9 चौकों की मदद से शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा.

ध्रुव जुरेल ने रिस्की सिंगल लेते हुए कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी में जुरेल नंबर सात पर बैटिंग के लिए उतरे. उन्होंने कमाल करते हुए 171 गेंदों में 9 चौकों की मदद से शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा. सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने अनोखा सेलिब्रेशन भी किया.
जुरेल ने अपने हाथ पर 'जय जवान, जय किसान' का नारा हाथ में लिखवा रखा है. ट्रिपल डिजिट का स्कोर पूरा करने के बाद जुरेल ने लाल बहादुर शास्त्री जी के दिए हुए नारे को दिखाया. लोगों ने जुरेल के इस मोमेंट को कैप्चर कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
ध्रुव जुरैल ने श्रीलंका के सामने टेस्ट मैच में शतक जड़ा
— RAM YASH (@iamRR19) August 24, 2026
जय जवान जय किसान #WazirXAI#Mahakali#ShukracharyaWarCry#EmbassyREITFitandProper
Dhruv Jurel pic.twitter.com/Ek7aQAjn6z
श्रीलंका में नंबर-7 या नीचे भारत के लिए दूसरा शतक
जुरेल सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर खेले गए टेस्ट में नंबर-7 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक जड़ा हो. जुरेल से पहले हार्दिक पांड्या ने यह कमाल 2017 में किया था, जब उन्होंने पल्लेकेले 108 रनों की पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें: लड़ाई के लिए यशस्वी जायसवाल को मिली सजा, फर्नांडो पर भी चला ICC का हंटर
इससे पहले भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे के बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले बल्लेबाज नितीश कुमार रेड्डी थे, जिन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में 114 रनों की पारी खेली थी.
टीम इंडिया ने घोषित की पारी
रविवार (23 अगस्त) से शुरू हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. इसके अलावा जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बाकी ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. पंत ने 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 63 रन बनाए. गिल ने 6 चौकों की मदद से 50 रन स्कोर किए. इस दौरान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. लाहिरू कुमारा ने 1 विकेट चटकाया.
यह भी पढ़ें: इमरान खान के लिए कपिल देव ने उठाई आवाज, बोले- 'मैं उस दोस्त का...'
















