एक्सप्लोरर

संगाकारा के घर में उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे एमएस धोनी

संगाकारा के घर में उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे एमएस धोनीसौजन्य: AFP

नई दिल्ली: श्रीलंका के साथ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ को क्लीनस्वीप कर भारतीय टीम ने दौरा का दमदार आगाज़ किया है. लेकिन अब भारतीय टीम की नज़रें कल यानि रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ पर है. भारत और श्रीलंका के बीच कल से 5 मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होने वाला है. इस सीरीज़ में भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका हाथों मिली हार का बदला लेने की भी कोशिश करेगी. 


लेकिन टेस्ट सीरीज़ के दौरान आराम फरमा रहे एमएस धोनी एक बार फिर से बल्ला पकड़कर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और इस बार वो एक बड़ा रिकॉर्ड धवस्त करने से भी महज़ चंद कदम दूर हैं. 


विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार को जब श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में उतरेंगे तो उनके निशाने पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगाकारा बड़ा रिकॉर्ड होगा. जी हां अगर इस मैच में या इस सीरीज़ में धोनी 3 स्टंपिंग कर लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अभी तक कोई भी विकेटकीपर वनडे में स्टपिंग का शतक नहीं लगा पाया है.  


वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाज़ों को स्टंप करने के मामले में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा (99) हैं. धोनी अब तक 296 मैचों में 375 शिकार कर चुके हैं, जिनमें 278 कैच और 97 स्टपिंग शामिल हैं. हालांकि विकेट के पीछे खिलाड़ियों को आउट करने के मामले में 482 शिकार के साथ संगकारा टॉप पर हैं. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) आते हैं. इस लिस्ट में माही चौथे पायदान पर हैं.


जबकि वनडे, टेस्ट और टी20 में स्टंपिंग को मिला दिया जाए तो ये वर्ल्ड रिकॉर्ड माही के नाम ही है. उन्होंने इन तीनों फॉर्मेट में कुल 158 स्टंप किए हैं. 


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 36 साल के हो चुके हैं और उनकी फिटनेस को देखकर ये लगता है कि वो अभी आने वाले कुछ साल और भारतीय टीम को अपनी सेवाएं देंगे. धोनी ने 296 वनडे मैचों में 51.32 की औसत से 9496 रन बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget