एक्सप्लोरर

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लग सकता है बड़ा झटका, IPL के पहले अंगूठा तुड़वा बैठे कॉनवे

NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पिछले टी20 मुकाबले में डिवोन कॉनवे अपना अंगूठा तुड़वा बैठे. अब वह आखिरी टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

Devon Conway: IPL 2024 के ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग सकता है. सीएसके के सलामी बल्लेबाज डिवोन कॉनवे चोटिल हो गए हैं. वह अपना अंगूठा तुड़वा बैठे हैं. चोट इतनी गंभीर है कि वह आगामी ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वाड से भी बाहर हो सकते हैं. ऐसे में एक महीने के अंदर शुरू होने वाले आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में कॉनवे के चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध रहने पर शंका के बादल मंडराने लगे हैं.

IPL 2024 की शुरुआत में अब एक महीना भी बाकी नहीं रह गया है. 22 मार्च को नए सीजन की शुरुआत होनी है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का ही है. वह ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से टकराएगी. इस मुकाबले में डिवोन उपलब्ध रहेंगे या नहीं यह उनकी रिकवरी पर ही निर्भर करेगा.

विकेटकीपिंग के दौरान लगी चोट
न्यूजीलैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में चोट लगी थी. मैच के दूसरे ओवर में ही एडम मिल्ने की एक गेंद को विकेट के पीछे पकड़ने के दौरान वह अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ही जाना पड़ा था. वह बाद में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर पाए थे. अब न्यूजीलैंड से यह खबर है कि कॉनवे की चोट थोड़ी गंभीर है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे. उनके टेस्ट सीरीज से भी बाहर होने के आसार हैं.

कॉनवे की एक्स-रे रिपोर्ट में सामने आया कि उनका बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर आया है. वह जल्द ही स्पेशलिस्ट से इस बारें में कंसल्ट करने के बाद ही आगे क्रिकेट में वापसी करेंगे. वैसे न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड को कॉनवे के जल्द ही ठीक होने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget