एक्सप्लोरर

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

Devdutt Padikkal Century: देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है. इससे पहले पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की पारी खेली थी.

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है. दूसरे टेस्ट के पहले दिन पडिक्कल ने 168 गेंद में शतक पूरा किया. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा शतक है. इससे पहले पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की पारी खेली थी.

भारत के लिए नंबर-3 के बल्लेबाज ने करीब सात साल बाद लगातार दो टेस्ट में शतक लगाया है. देवदत्त पडिक्कल से पहले भारत के लिए यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने किया था. 

साल 2018-19 के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने विदेशी धरती पर खेलते हुए लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाए हैं. पडिक्कल से पहले यह कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान किया था. पुजारा ने मेलबर्न टेस्ट में 106 और सिडनी में 193 रनों की शानदार पारी खेली थी.

केएल राहुल के 18 रनों पर पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे देवदत्त पडिक्कल शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए पहले 29 रनों की साझेदारी निभाई. इसके बाद उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी की. गिल 50 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, पडिक्कल को दो जीवनदान भी मिले. जीरो और एक रन पर उन्हें जीवनदान मिले.

टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे. इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने 45 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. भारतीय टीम ने इस टेस्ट मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, कुलदीप यादव के इन्फेक्शन से ग्रस्त होने की वजह से उनके स्थान पर सारांश जैन इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के नाम 2 बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget