एक्सप्लोरर

IND vs ENG : धर्मशाला टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने किया डेब्यू, रविचंद्रन अश्विन ने सौंपी कैप

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया.

Devdutt Padikkal Debut: देवदत्त पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू  किया. पडिक्कल को 100वां टेस्ट खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने डेब्यू कैप सौंपी. इससे पहले रांची में खेले गए चौथे टेस्ट तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. अब देवदत्त पडिक्कल को भी डेब्यू का मौका मिला है. पडिक्कल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं.

इससे पहले बाएं हाथ के बैटर ने जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले के ज़रिए भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का मौका मिला है. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि रजत पाटीदार की जगह देवदत्त को डेब्यू करने का मौका मिला. पाटीदार धर्मशाला टेस्ट से पहले ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. सबसे पहले विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में सरफराज़ खान और ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया. इसके बाद रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप ने डेब्यू किया था. 

अब तक ऐसा रहा देवदत्त पडिक्कल का फर्स्ट क्लास करियर 

मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने अब तक 58 फर्स्ट क्लास मैच खेल लिए हैं, जिनकी 99 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 43.68 की औसत से 4063 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें  उनका हाई स्कोर 196 रनों का रहा है.

सीरीज़ जीत चुकी है टीम इंडिया

बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज़ के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद बाकी तीनों मैचों में भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी और अब सीरीज़ मेज़बान भारत धर्मशाला में जीत का चौका लगाने से मैदान पर उतरी है. 

 

ये भी पढ़ें...

SL vs BAN: दूसरे टी20 में मुंह के बल गिरी श्रीलंका, वापसी कर बांग्लादेश ने 8 विकेट से रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget