एक्सप्लोरर

दीप्ति शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की तरह ले लिया बड़ा फैसला, 'द हंड्रेड' को कहा अलविदा

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 'द हंड्रेड' वुमंस लीग 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्होंने लंदन स्पिरिट से 36,000 पाउंड के करार को भी ठुकरा दिया है,जानिए पूरी वजह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड में होने वाली प्रतिष्ठित 'द हंड्रेड' वुमंस लीग 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. दीप्ति का यह फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, जो यह दिखाता है कि अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्राथमिकताओं को लेकर अधिक सजग हो गए हैं.

इंग्लैंड लीग में खेलने वाली अकेली भारतीय खिलाड़ी 

इस साल 'द हंड्रेड' में दीप्ति शर्मा ही इकलौती भारतीय महिला क्रिकेटर थीं, जो लंदन स्पिरिट फ्रेंचाइजी से खेल रही होती. पिछले सीजन में उन्होंने इसी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था और एक यादगार छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. इस बार भी उनका चयन टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में हुआ था, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया है.

36,000 पाउंड ठुकराया

दीप्ति को लंदन स्पिरिट ने 36,000 पाउंड यानी करीब 38 लाख रुपये में शामिल किया था जो उन्होंने ठुकराने का फैसला किया है. यह उनकी प्रोफेशनल क्रिकेटिंग कमिटमेंट और ब्रैंड वैल्यू को दर्शाता है, लेकिन उन्होंने यह आर्थिक प्रस्ताव त्याग कर अपनी फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को प्राथमिकता दी है.

दीप्ति पर बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय महिला टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरा पर है और यह दौरा केवल द्विपक्षीय सीरीज तक सीमित नहीं है. टीम को सितंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2025 और अगले साल इंग्लैंड में ही महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना  है. इन दोनों टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि वह टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं, जो ना सिर्फ गेंद से विकेट निकालती हैं, बल्कि निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी मैच का पासा पलटने की क्षमता रखती हैं.

अब टूर्नामेंट में कोई भारतीय नहीं

दीप्ति शर्मा के हटने के बाद अब ‘द हंड्रेड’ 2025 वुमंस लीग में कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रही है. यानी इस सीजन में भारत की उपस्थिति पूरी तरह समाप्त हो गई है. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को लंदन स्पिरिट टीम में शामिल किया गया है.

बुमराह की राह पर दीप्ति

वर्कलोड मैनेजमेंट के मामले में दीप्ति शर्मा का यह निर्णय जसप्रीत बुमराह के उदाहरण से मेल खाता है, जिन्होंने हाल के महीनों में अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए सीमित क्रिकेट खेली और रणनीतिक ब्रेक लिए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget