एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: दीपक चाहर हुए बाहर; शमी, सिराज और शार्दुल जल्द पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया

India's T20 WC Squad: टी20 वर्ल्ड कप में शमी, सिराज और शार्दुल में से कोई एक खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा. बाकी दो तेज गेंदबाज स्टैंड-बाय में रहेंगे.

T20 World Cup 2022, India's Squad: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया के स्टैंड-बाय में शामिल दीपक चाहर (Deepak Chahar) पीठ की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे. वह स्टैंड-बाय लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. BCCI के एक अधिकारी के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है.

BCCI अधिकारी ने बताया है, 'दीपक को फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा. उनका पीठ दर्द फिर से उभर आया है. इसलिए BCCI तीन खिलाड़ियों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है.' बता दें कि दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा थे. इसके बाद पीठ दर्द के कारण वह वनडे सीरीज से बाहर कर दिए गए थे. वह फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं.

शमी, सिराज और शार्दुल में से एक को मिलेगा मौका
भारत के पास जसप्रीत बुमराह की जगह नए खिलाड़ी को चुनने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय है और इसलिए टीम प्रबंधन इन तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस का आकलन करना चाहता है. सही समय पर आस्ट्रेलिया पहुंचने से उन्हें वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में भी मदद मिलेगी ताकि जब उनकी जरूरत पड़े तो वह खेलने के लिए तैयार रहें.

शमी अपने अनुभव के कारण टीम में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. वह 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' भी रहे. सिराज ने तीन मैचों में पांच विकेट लिए थे. वहीं, शार्दुल ठाकुर अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण दावेदार हैं लेकिन उनके स्टैंडबाय सूची में ही रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

Photos: टी20 वर्ल्ड कप के 10 बड़े चेहरे, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

Syed Mushtaq Ali Trophy: 'इम्पैक्ट प्लेयर' का इस्तेमाल करने वाली पहली टीम बनी दिल्ली, जानिए क्या है यह नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार
पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड
Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे
वैभव सूर्यवंशी से छिनी IPL 2026 की ऑरेंज कैप, SRH के 2 सूरमा निकले सबसे आगे

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget