एक्सप्लोरर

DDvsRCB Preview: जीत के साथ आईपीएल को अलविदा कहना चाहेंगी दिल्ली और बैंगलोर की टीमें


DDvsRCB Preview: जीत के साथ आईपीएल को अलविदा कहना चाहेंगी दिल्ली और बैंगलोर की टीमें

सौजन्य: IPL (BCCI)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीज़न के अपने आखिरी मैच में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें जीत के साथ आईपीएल के इस सीज़न का अंत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. दोनों टीमें फिरोजशाह कोटला मैदान पर सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी. दोनों टीमें प्ले-ऑफ्स की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं.


दिल्ली की टीम एक बार फिर इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाई. अनुभवी और अच्छे गेंदबाज उसे ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा सके.


वहीं युवा बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कमी साफ दिखी. हालांकि ऋषभ पंत, श्रेयर अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर जैसे युवा बल्लेबाजों ने उसे कुछ मैचों में जीत जरूर दिलाई. बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी एक बार फिर इन्हीं पर निर्भर करेगी.


गेंदबाजी का दारोमदार कप्तान जहीर खान, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, अमित मिश्रा और कोरी एंडरसन के जिम्मे होगा.


दूसरी तरफ दिग्गज बल्लेबाजों से सजी बैंगलोर आईपीएल के इस सीज़न को भूलना ही चाहेगी.


कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स और शेन वॉटसन जैसे बल्लेबाजों से सजी बैंगलोर इस सीज़न में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है.


दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर को उम्मीद होगी की उसके स्टार बल्लेबाज चलेंगे और जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेंगे.


बैंगलोर रविवार को अगर दिल्ली के खिलाफ हार जाती है तो आईपीएल के इतिहास में वह दिल्ली और अब भंग हो चुकी डेक्कन चार्जर्स के बाद सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी.


दिल्ली 2014 में सातवें सीज़न में 14 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी थी, जबकि 2008 में पहले सीज़न में डेक्कन चार्जर्स ने भी यही आंकड़ा छुआ था.


गेंदबाजी में बैंगलोर इस सीज़न में हमेशा पीछे रहा है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को छोड़कर कोई और गेंदबाज उसकी तरफ से प्रभावित नहीं कर सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget