एक्सप्लोरर

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य

Delhi vs Rajasthan: दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. वहीं शिमरन हेटमायर ने 28 और कप्तान पंत ने 24 रनों की पारी खेली.

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 155 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन श्रेयस अय्यर, शिमरन हेटमायर और कप्तान ऋषभ पंत ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. वहीं राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट चटकाए. 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन आठ गेंदो में एक चौके की मदद से सिर्फ आठ रन ही बना सके. वहीं पृथ्वी शॉ का बल्ला भी एक बार फिर खामोश रहा. वह भी 12 गेंदो में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

सिर्फ 21 रनों पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और कप्तान पंत ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. अय्यर ने 32 गेंदो में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत 43 रन बनाए. वहीं पंत 24 गेंदो में दो चौकों के साथ 24 रन ही बना सके.

जैसे ही दिल्ली अच्छी स्थिति में आ गई थी. ये दोनों भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद शिमरन हेटमायर ने राजस्थान के बल्लेबाज़ों पर प्रहार करना शुरू कर दिया. उन्होंने 16 गेंदो में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए. हेटमायर को मुस्ताफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा. फिर अक्षर पटेल सात गेंदो में 12 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, मार्कस स्टोइनिस की जगह टीम में शामिल हुए ललित यादव 15 गेंदो में 14 और आर अश्विन छह गेंदो में छह रन बनाकर नाबाद लौटे. इन दोनों ने दिल्ली का स्कोर 150 के पार पहुंचाया. 

वहीं राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा चेतन सकारिया ने 33 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget