एक्सप्लोरर

DC vs RCB: टीम का माहौल बहुत अच्छा है, कोशिश होती है मैदान में कम से कम गलतियां करें- अमित मिश्रा

मिश्रा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने इस उपलब्धि के बारे में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे बढ़िया चीज यह है कि खिलाड़ी मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ करते हैं.’’

दिल्ली कैपिटल्स ने 2012 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के लिये क्वालीफाई किया है और इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए उसके स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा कि इसके लिए सबसे अच्छी चीज टीम का तालमेल है और खिलाड़ी मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. दिल्ली ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 16 रनों से हराने के बाद आठवीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. मिश्रा ने मैच के बाद प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है. मैं पिछले तीन साल से इसके साथ खेल रहा हूं. बहुत अच्छा लग रहा है, टीम का माहौल बहुत अच्छा है. टीम का संयोजन बेहतरीन है. सब एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं जो बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छी बात, हमने चीज बहुत सरल रखी है. सर्वश्रेष्ठ चीज मैदान में करते हैं जो बहुत अहम है. इस प्रारूप में समय काफी कम होता है, इसमें रिकवरी करना बहुत मुश्किल होता है. कोशिश होती है कि कम से कम गलतियां करें और मुख्य चीज पर ज्यादा ध्यान दें.’’ मिश्रा आईपीएल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने इस उपलब्धि के बारे में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे बढ़िया चीज यह है कि खिलाड़ी मैदान पर जाकर सर्वश्रेष्ठ करते हैं.’’ उन्होंने इसके लिए टीम के सलाहकार सौरव गांगुली और कोच रिकी पोंटिंग को भी श्रेय दिय. उन्होंने कहा, ‘‘दादा (सौरव गांगुली) के आने से बहुत फर्क पड़ा है. रिकी पोंटिंग के आने से टीम काफी बेहतर हुई है. ये दोनों काफी आक्रामकता से प्रदर्शन करने वाले हैं लेकिन ये चीजों को इतनी आराम से समझाते हैं जिससे मदद मिलती है. इन्होंने टीम में एक अच्छा माहौल बना रखा है जो मुझे लगता है कि टीम के लिये फायदेमंद हो रहा है.’’ अमित मिश्रा का तीसरा ओवर दिल्ली के लिए बेहतरीन रहा जिसमें उन्होंने चार रन देकर हेनरिक क्लासन और शिवम दुबे (24 रन) के विकेट झटके. इस स्पिनर ने कहा, ‘‘मुझे और भी विकेट मिल जाते लेकिन कैच छूट गया.’’ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज़ी कोच आशीष नेहरा ने कहा, ‘‘ इस बार जितने भी गेंदबाज हैं, वे दबाव में अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी बोला है जितने भी गेंदबाज है वो सभी काफी बेहतर हैं, लेकिन इस प्रारूप में सबसे अहम दबाव से निपटना होता है. उम्मीद करता हूं कि ये अगली बार अच्छी तैयारी के साथ आयेंगे.’’ यहां देखें, आईपीएल अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का बदलेगा शेड्यूल, तारीखों में होगा बदलाव!
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget