एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: डे नाइट टेस्ट की टाइमिंग में बदलाव, रात 8 बजे खत्म होगा दिन का खेल

IND Vs BAN: 22 नवंबर को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला डे नाइट मैच खेलने जा रही है.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज 2-1 से नाम करने के बाद 14 नवंबर से टीम इंडिया अपने टेस्ट अभियान की शुरुआत करेगी. 14 नवंबर को इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाना है. हालांकि इस सीरीज में सबकी नज़रें 22 नवंबर से कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर हैं, क्योंकि तब टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अपना पहला डे नाइट मैच खेलेगी. 22 नवंबर से खेला जाने वाला टेस्ट बांग्लादेश का भी पहला डे नाइट मुकाबला होगा. बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टाइमिंग का एलान कर दिया गया है. बोर्ड के अधिकारियों ने सर्दी के मौसम की वजह से मैच शाम 8 बजे तक ही खेलने का फैसला किया है. अधिकारियों का मानना है कि 8 बजे के बाद ओस की वजह से खिलाड़ियों को खेलने में समस्या होगी. ओस की वजह से हो सकती थी समस्या BCCI अधिकारी ने कहा, "ओस को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने सीएबी की खेलने की परिस्थितियों में बदलाव करने की अपील को मान लिया है. दिन का खेल अब दोपहर में एक बजे शुरू होगा और तीन बजे पहला सत्र खत्म हो जाएगा. दूसरा सत्र 3: 40 बजे शुरू होगा और 5:40 बजे खत्म हो जाएगा. अंतिम सत्र छह से आठ बजे तक चलेगा." इससे पहले ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा था कि जल्दी शुरू करने से ओस की समस्या से लड़ने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, "ओस की समस्या आमतौर पर आठ-8:30 बजे के बाद शुरू होती है. यह हमने ईडन पर सीमित ओवरों के मैचों में देखा है. इसलिए मुझे लगता है कि ओस परेशानी पैदा करेगी. हमने ओस की समस्या से निपटने के लिए साधन भी खोज रखे हैं."

दीपक चाहर ने किया कमाल, 48 घंटे में नाम की दूसरी हैट्रिक

क्यूरेटर से जब मैच के लिए उनकी तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी तैयारी वैसी ही रहेगी जिस तरह की दिन के मैच के लिए होती है. मैं पिच खेल को ध्यान में रखकर बनाने की कोशिश करूंगा. हमने ईडन पर कई अच्छी पिचें देखी हैं. यह भी कोई अलग नहीं होगी. दिन-रात का मैच होने के कारण इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा." वहीं इस मैच के लिए टिकटों की डिमांड भी अपने चरम पर है. सीएबी ने ट्वीट किया, "भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन रोज तकरीबन 50,000 दर्शक इसे देखेंगे क्योंकि टिकटों की डिमांड आसामना छू रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget