एक्सप्लोरर

जो रूट विवाद के बाद मैदान और मैदान के बाहर मुझमें काफी बदलाव हुआ: डेविड वॉर्नर


जो रूट विवाद के बाद मैदान और मैदान के बाहर मुझमें काफी बदलाव हुआ: डेविड वॉर्नर

बर्मिघम: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि वह बीते चार साल में मैदान पर और मैदान के बाहर ज्यादा जिम्मेदार खिलाड़ी बन गए हैं. वॉर्नर ने यह बात चार साल पहले इंग्लैंड के जो रूट के साथ हुए विवाद के संदर्भ में कही है.


ऑस्ट्रेलिया को आज चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है. शुरुआती दो मैच बारिश के कारण धुल जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.


चैम्पियंस ट्रॉफी के पिछले सीजन (2013) में वॉर्नर और रूट के बीच विवाद हो गया था. इसका असर उस वक्त वॉर्नर के करियर पर भी पड़ा था.


वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए वह सीखने का समय था. मैं उस समय युवा था, लेकिन अब अनुभवी हो गया हूं. मेरे दो बच्चे हैं और मैं शादीशुदा हूं. इस दौरान काफी कुछ हुआ है."


वॉर्नर से जब पूछा गया कि क्या रूट के साथ विवाद उनके करियर में बदलाव का निर्णायक कारण बना तो उन्होंने कहा, "मेरे करियर को वापस पटरी पर लाने के लिए, निश्चित ही हां. साथ ही मैं इस समय जैसा इंसान और क्रिकेट खिलाड़ी हूं इसके लिए भी..निश्चित ही हां. हम सभी उस पड़ाव से गुजरते हैं जब हम युवा होते हैं और नहीं पता होता कि क्या करना चाहिए."


उन्होंने कहा, "यह सिर्फ उस पर मिट्टी डाल आगे बढ़ने के बारे में नहीं है. यह लंबे समय तक घर से बाहर टूर पर रहने के बारे में सीखने का भी है, क्योंकि घर में चीजें अलग होती हैं. जब आप युवा होते हैं तो कुछ ही चीजें होती हैं जिनके बारे में आप सोचते हैं. मैंने इस अवस्था में इस पर काम नहीं किया, लेकिन अब कर रहा हूं. मैदान पर और मैदान के बाहर मैंने अच्छा संतुलन बना लिया है."


उन्होंने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि इस परिस्थति में क्या हो सकता है. कौन गलत है कौन सही, इस बारे में लोग ज्यादा दूर तक और गहराई से नहीं सोचते हैं."


वॉर्नर ने कहा कि रूट का विवाद बीती बात है और वह उससे आगे निकल चुके हैं.


उन्होंने कहा, "वह बात भुलाई जा चुकी है. वह सब पीछे छूट चुका है. वह अतीत है और मैं उस कहानी को अपने करियर के समाप्त होने के बाद खुशी से बताऊंगा."


वॉर्नर साल 2013 के बाद एक परिपक्व खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. उन्होंने हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. आईपीएल में वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं.


उन्होंने हाल ही में वनडे में अपने 4,000 रन पूरे किए हैं. वह इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. भारत में टेस्ट में वह संघर्ष करते दिखे थे, लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह शानदार फॉर्म में हैं. 


उन्होंने कहा, "जब आप मैदान पर और मैदान से बाहर तालमेल बिठा लेते हैं और आपके पास दिमाग में हावी मुद्दे नहीं होते हैं तो चीजें अच्छे से होती हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget