एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड ने किया हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान, भारत की मुश्किल बढ़ाएगा स्टार ऑलराउंडर

IND Vs ENG: हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. इंग्लैंड ने अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है.

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. हैरी ब्रुक के स्थान पर अब भारत के खिलाफ सीरीज में डेन लॉरेंस टीम का हिस्सा होंगे. हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. ईसीबी ने एलान किया है कि अगले 24 घंटे में ही लॉरेंस भारत पहुंचकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे. 

ईसीबी ने हैरी ब्रुक के सीरीज से बाहर होने के तुरंत बाद ही रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया. ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, ''डेन लॉरेंस भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ेंगे. अगले 24 घंटे में ही लॉरेंस टीम के साथ जुड़ जाएंगे.''

इससे पहले ईसीबी ने हैरी ब्रुक के भारत दौरे से बाहर होने की जानकारी दी. ईसीबी ने ब्रुक के बारे में बयान जारी कर कहा, ''हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और वह इंग्लैंड वापस जा रहे हैं. ब्रुक के परिवार ने अपील की है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए.'' 

गेंदबाजी कर लेते हैं लॉरेंस

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब डेन लॉरेंस को भारत का दौरा करने का मौका मिला है. 2021 में लॉरेंस भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा थे. अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में लॉरेंस ने इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 और 50 रन की पारी खेली. हालांकि इंग्लैंड को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. लॉरेंस ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से लॉरेंस ने अभी तक 11 टेस्ट खेलते हुए 551 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 29 का रहा है. 

लॉरेंस बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. टेस्ट क्रिकेट में लॉरेंस तीन विकेट हासिल कर चुके हैं. लॉरेंस ऑफ स्पिनर हैं और हाल ही में बिग बैश लीग में हॉबर्ट के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget