एक्सप्लोरर

CT17: हर हाल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचना है आस्ट्रेलिया टीम का लक्ष्य


CT17: हर हाल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचना है आस्ट्रेलिया टीम का लक्ष्य

बर्मिंघम: आस्ट्रेलिया के पास आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाने का आज आखिरी मौका है. उसे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए.


दोनों टीमें एजबेस्टन क्रिकेट मैदान में आमने-सामने होंगी.


इंग्लैंड ने अपने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है.


अभी तक इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया की किस्मत खराब रही है. उसके दो मैच बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके . इसलिए उसे इस 'करो या मरो' वाली स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.


मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में आस्ट्रेलिया की टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर निर्भर करेगी. उसके पास डेविड वार्नर और एरॉन फिंच जैसी तूफानी सलामी जोड़ी है.


कप्तान स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मोएजिज हेनरिक्स, अपने दिन किसी भी गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं.


आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है जिसकी अगुआई मिशेल स्टार्क जैसा गेंदबाज करता है. स्टार्क के अलावा जोस हेजलवुड, पैट कमिंस, जेम्स पेटिंसन, एडम जाम्पा के रूप में उसके पास अच्छे गेंदबाज हैं.


वहीं दूसरी तरफ, मेजबान टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना कर आत्मविश्वास से भरपूर है. इस मैच में हार या जीत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं. लेकिन, इंग्लैंड की टीम किसी भी हाल में अपने विजयी क्रम को तोड़ना नहीं चाहेगी.


न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पिछले मैच में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, जो रूट और जोस बटलर ने अर्धशतक जड़े थे. आस्ट्रेलिया से होने वाले मैच में सभी की नजरें एक बार फिर रूट पर टिकी होंगी. वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में शतक जड़ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी.


गेंदबाजी में इंग्लैंड लियाम प्लंकट, जैक बाल, मार्क वुड और बेन स्टोक्स पर निर्भर है. टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में इन सभी का अहम योगदान रहा है.


टीमें :


इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयर्सटो, सैम बिलिंग्स, स्टीवन फिन, लियाम प्लंकट, जो रूट, बेन स्टोक्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, डेविड विले, जेसन रॉय, आदिल रशीद, मोइन अली, जैक बाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स.


आस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, पैट कमिंस, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोएजिज हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लैन मैक्सवेल, जेम्स पेटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जाम्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget