एक्सप्लोरर

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अपना आखिरी IPL सीजन! CSK टीम मैनेजमेंट ने की खास तैयारी

Chennai Super Kings: आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी.

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें आगामी सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में CSK टीम मैनेजमेंट ने उनके चेपॉक पर आखिरी मैच को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है.

कोरोना काल के बाद एकबार फिर से आईपीएल में पहले की ही तरह मुकाबले खेले जायेंगे. जिसमें एक टीम को अपने घर पर भी मैच खेलने का मौका मिलेगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम यदि प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाती है तो धोनी 14 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

हालांकि इसके बाद टीम को आगामी सीजन का अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर मैच खेलना है. वहीं धोनी को लेकर बात की जाए तो वह पहले भी इस बात को कहते हुए नजर आए हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के मैदान पर अपने फैंस के सामने खेलना चाहते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए CSK मैनेजमेंट अब तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है.

4 साल बाद चेन्नई में मुकाबला खेलने उतरेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक में आखिरी बार आईपीएल का मुकाबला साल 2019 में खेला था. इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से वह यहां पर मैच नहीं खेल सके थे. अब 4 साल के बाद टीम एक बार फिर से अपने घरेलू फैंस के सामने मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. धोनी को चेन्नई के फैंस से काफी ज्यादा लगाव है और इसका जिक्र वह कई बार अपने बयानों के जरिए भी कर चुके हैं.

सीएसके के एक ऑफीशियल ने इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए अपने बयान में कहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है और वह अपने पसंदीदा मैदान पर इसका अंत करना चाहेंगे. हालांकि अभी तक उनके फैसले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी.

 

यह भी पढ़े...

PSL 2023: शाहिद अफरीदी की बात को भी कर दिया आमिर ने नजरंदाज, एकबार फिर की मैदान पर शर्मनाक हरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget