एक्सप्लोरर

IPL: एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने 'पुराने घोड़ों' पर लगाया दांव

आईपीएल की मौजूदा चैम्पियन सीएसके ने भी अपने रिटेन किए गए 22 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है.

पिछले सीज़न पूरे दो साल के बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पुराने घोड़े यानि कि पुराने खिलाड़ियों पर दांव लगाकर सबको चौंका दिया था. जिसके बाद धोनी की कप्तानी में टीम ने दिखा दिया कि आखिर क्यों वो इस फॉर्मेट और खेल के बादशाह जाने जाते हैं.

चेन्नई ने ना सिर्फ वापसी करते हुए आईपीएल सीज़न 11 का खिताब जीता बल्कि ये भी संदेश दे दिया कि वो एक बार फिर से एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. अब एक बार फिर से चेन्नई ने दिखा दिया है कि वो इस सीज़न भी अपने पुराने खिलाड़ियों पर ही भरोसा करेगी.

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स(सीएसके) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने 2019 सत्र के लिए 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. चेन्नई ने खिताब जीतने वाली अपनी टीम से सिर्फ तीन खिलाड़ियों के रिलीज किया है.

दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी करते हुए सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर 2018 सत्र का खिताब जीता था. टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में कनिष्क सेठ और क्षितिज शर्मा को रिलीज किया है.

फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक आईपीएल संचालन परिषद को अगले महीने होने वाली 2019 खिलाड़ी नीलामी के लिए अपने रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की जानकारी देनी है.

चोटिल आलराउंडर केदार जाधव के विकल्प के तौर पर चुने गए इंग्लैंड के आलराउंडर डेविड विली को टीम में बरकरार रखा गया है.

जाधव को पहले मैच में ही चोट लग गई थी और वह बाकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे. इस ऑलराउंडर को हालांकि टीम में बरकरार रखा गया है. वुड को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था जबकि कनिष्क और क्षितिज एक भी मैच में नहीं खेले.

सीएसके ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा को 2018 की नीलामी से पहले रिटेन किया था और ड्वेन ब्रावो तथा फाफ डु प्लेसिस के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया.

टीम ने न्यूजीलैंड के आलराउंडर मिशेल सेंटनर का विकल्प नहीं मांगा था जो चोटिल हो गए थे. सीएसके सूत्रों के अनुसार सेंटनर टीम में वापसी करेंगे.

इस साल नीलामी में सीएसके के पास साढ़े आठ करोड़ रुपये होंगे इसमें छह करोड़ 50 लाख रुपये पिछले सत्र के हैं जबकि इस सत्र में अतिरिक्त दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget