एक्सप्लोरर

वर्ल्ड रिकॉर्डधारी प्रणव धनावड़े के साथ पुलिस ने की धक्कामुक्की!

स्कूल क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एक खिलाड़ी के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है. मुंबई के प्रणब धनावड़े ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की और हिरासत में रखकर गाली गलौज भी की गई.

 


 


 


वर्ल्ड रिकॉर्डधारी प्रणव धनावड़े के साथ पुलिस ने की धक्कामुक्की!

नई दिल्ली/मुंबई: स्कूल क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एक खिलाड़ी के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है. मुंबई के प्रणब धनावड़े ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की की और हिरासत में रखकर गाली गलौज भी की गई. इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो है क्रिकेट पिच पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के लिए बनाया जा रहा हैलीपेड.


 


स्कूल क्रिकेट में एक हज़ार से ज्यादा रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले प्रणब धनावड़े शनिवार को अभ्यास के लिए सुभाष मैदान पंहुचे तो देखा कि मैदान पर हैलीपैड के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं. क्रिकेट पिच के पास ही बने हैलिपेड की देखरेख और सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस भी तैनात की गई थी. इन्हीं पुलिसवालों से हैलीपेड को लेकर प्रणब धनावड़े का विवाद हो गया. प्रवण का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पिता के साथ उसे पकड़ कर पुलिस जीप में बैठा कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.


 


दरअसल डोंबीवली के जिमखाना में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर एक निजी कार्यक्रम के लिए आने वाले थे. इनका हॅलिकॉप्टर कल्याण के सुभाष मैदान पर उतरना था. इसलिए वहां पर हैलिपॅड बनाने का काम चालू था. लेकिन जब खेलने वाली पिच के पास प्रणव ने विरोध किया और पुलिस से पूछा कि उन्हें खेलने क्यों नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद प्रणब ने पुलिस से लिखित में वो दस्तावेज दिखाने को कहा जिसके आधार पर यहां खेल को रोककर हैलीपेड बना दिया गया. जिसपर पुलिस और प्रणव के बीच बात बड़ी और प्रणव के साथ पुलिस ने धक्कामुक्की की.


 


प्रणब को हिरासत में लिए जाने की खबर सुनते ही शिवसैनिक आगबबूला हो गए और थाने जाकर शिवसैनिकों ने जमकर हंगामा किया. शिवसैनिकों के हंगामे के बाद पुलिस ने माफी मांगी और प्रणब और उनके पिता को छोड़ दिया गया.


 


खबर मिलने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी बयान जारी कर कहा कि 'मैं कल्याण में कार्यक्रम के लिए हेलिकॉप्टर से नहीं बल्कि कार से जाऊंगा. प्रणव धनावडे का कहना सही है कि खेल के मैदान में हेलिकॉप्टर लाना ठीक नहीं है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget