एक्सप्लोरर

जेल में बंद इमरान खान का छलका दर्द, पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बड़ा सीक्रेट आया बाहर; तबाही तय

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान टीम के बाहर होने पर टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने जेल से नाराजगी जाहिर की है.

Imran Khan Unhappy Pakistan Champions Trophy Performance: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पाकिस्तान टीम के बाहर होने से पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. ऐसे दिग्गज क्रिकेटर और फैंस की लिस्ट कभी खत्म ना होने वाली है, जो अपनी टीम की खूब आलोचना करने में लगे हैं. अब पाक टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने जेल से पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर बयान दिया है. बता दें कि होस्ट पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाला पहला देश था. बताते चलें कि इमरान अभी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल (Imran Khan Jail) भुगत रहे हैं. अब उनकी बहन अलीमा खान ने बताया है कि इमरान चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के प्रदर्शन से जरा भी खुश नहीं हैं.

अलीमा खान ने बताया, "इमरान का कहना है कि जब तक अधिकारी अपने फेवरेट खिलाड़ियों को मौका देते रहेंगे तो क्रिकेट का तबाह होना तय है." पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन से लेकर चयन समिति के सदस्य और हाल ही में टीम के कप्तान भी बदलते रहे हैं. इसके बावजूद पाक टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया है. इमरान खान की बात करें तो पाकिस्तान ने उन्हीं की कप्तानी में 1992 का वर्ल्ड कप जीता था.

पूर्व PCB चेयरमैन साध चुके हैं इमरान खान पर निशाना

पाकिस्तान क्रिकेट की खराब हालत को लेकर कुछ समय पहले PCB के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने सीधा इमरान खान पर ठीकरा फोड़ा था. सेठी का मानना है कि जब 2019 में पाकिस्तान में नई सरकार आई, तभी से पाकिस्तान क्रिकेट का डाउनफॉल शुरू हो गया था. उनका कहना था कि राजनीति की क्रिकेट में दखलअंदाजी के कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट आज इस हाल में है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान को 29 साल लंबे इंतजार के बाद किसी ICC इवेंट की मेजबानी मिली थी. भला यह किसने सोचा था कि पाकिस्तान चैंपियंस टूर्नामेंट का होस्ट होते हुए भी ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगा. अभी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का एक और मैच बाकी है, जो उसे 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है.

यह भी पढ़ें:

मेजबान होने के बाद भी क्यों सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सका पाकिस्तान? जानें 5 बड़े कारण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तो तेज प्रताप यादव बोले- 'अपनी जिम्मेदारी...'
तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तो तेज प्रताप यादव बोले- 'अपनी जिम्मेदारी...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall
NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तो तेज प्रताप यादव बोले- 'अपनी जिम्मेदारी...'
तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तो तेज प्रताप यादव बोले- 'अपनी जिम्मेदारी...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Pregnancy Chances After Periods: पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
Embed widget