एक्सप्लोरर

IND vs PAK ISIS Threat: क्रिकेट जगत में 3 दिल दहला देने वाली आतंकी घटनाएं, कई लोगों ने गंवाई थी जान

IND vs PAK ISIS Threat: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाक मैच पर आतंकी साया है. इससे पहले भी कई बार क्रिकेट जगत में आतंकी हमले हो चुके हैं.

India Terror Threat: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून का दिन बेहद अहम होगा. इसी दिन न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है. मगर इससे पहले आतंकी संगठन ISIS ने अपने हमलावरों से इस मैच में 'लोन वुल्फ' अटैक करने को कहा है. लोन वुल्फ अटैक का अर्थ है कि इस हमले को सिर्फ एक व्यक्ति अंजाम देगा, ऐसे में उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है. फिलहाल न्यूयॉर्क में और विशेष रूप से नसाऊ काउंटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मगर इससे पहले भी क्रिकेट जगत में दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.

श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में हमला

ये बात है साल 2009 की जब श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही थी. 3 मार्च 2009 के दिन श्रीलंकाई टीम बस में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के लिए रवाना हुई थी. मगर मैदान पहुंचने से पहले ही 12 बंदूकधारियों ने धुआंधार फायरिंग करनी शुरू कर दी और ग्रेनेड के जरिए भी धमाका भी किया. इस हमले में पाकिस्तान पुलिस के 6 जवान और 2 आम नागरिकों की मौत हो गई थी. वहीं श्रीलंका टीम के 6 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने भी शामिल थे. इस घटना के बाद टेस्ट सीरीज को रद्द कर दिया गया था.

सुसाइड बॉम्बर के कारण न्यूजीलैंड ने रद्द किया था दौरा

साल 2002 में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही थी. पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान क्लीन स्वीप कर चुका था, वहीं पहले टेस्ट मैच में पाक टीम पारी और 324 रन से विजयी रही थी. दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जाना था. न्यूजीलैंड की टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसके बाहर बस खड़ी हुई थी जिसमें टीम को मैदान तक पहुंचाया जाना था. मगर अचानक एक सुसाइड बॉम्बर के कारण हुए धमाके से बस के परखच्चे उड़ गए थे. उस समय न्यूजीलैंड ने तुरंत दौरे को रद्द कर दिया था. इस हमले में कुल 12 लोगों की जान गई और 34 लोग जख्मी हुए थे.

बांग्लादेश टीम भी बन चुकी है टारगेट

बांग्लादेश टीम 2019 में न्यूजीलैंड का दौरा कर रही थी. 3 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम क्लीन स्वीप कर चुकी थी, वहीं 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश पहले 2 मैच हार चुकी थी. तीसरा मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाना था. उससे पहले बांग्लादेशी टीम क्राइस्टचर्च में स्थित मस्जिद अल नूर में नमाज पढ़ने जाने वाली थी. तभी खबर आई कि क्राइस्टचर्च की 2 मस्जिदों पर हमला हुआ है. एक महिला ने बांग्लादेशी टीम को सचेत किया कि मस्जिद के भीतर गोलियों से फायरिंग हो रही है. टीम के खिलाड़ियों ने इस कारण बस के नीचे छुप कर खुद को बचाया था.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP में कौन बनाएगा सर्वाधिक रन? हेडन, कैफ और श्रीसंत ने दिए जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget