एक्सप्लोरर

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के आयोजन पर स्थिति साफ नहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया यह बयान

कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि आईसीसी ने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा है.

कोरोना वायरस की वजह से ना सिर्फ मौजूदा समय में क्रिकेट से जुड़ी हुई गतिविधियां रूकी हुई हैं, बल्कि भविष्य को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर महामारी की वजह से संकट के बादल मंडरा रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ने भी माना है कि ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता.

सीए चीफ केविन रोबर्ट्स ने कहा है कि आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर स्थिति साफ नहीं है. विश्व कप के लिए इस साल के अंत में 16 टीमों को आस्ट्रेलिया आना है. रोबर्ट्स ने कहा, "इसे लेकर हमारे लिए स्थिति साफ नहीं है. लेकिन, जैसे ही स्थिति बेहतर होती है, आप कुछ नहीं कह सकते कि क्या होगा."

हालांकि आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहता है. आईसीसी पहले ही साफ कर चुका है कि वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए वह अगस्त तक हालात सुधरने का इंतजार कर रहा है.

वहीं रोबर्ट्स ने हालांकि भारत के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी पर विश्वास जताया. भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. रोबर्ट्स ने कहा, "मुझे लगता है कि आज के दौर में निश्चित्ता जैसी कोई चीज नहीं है इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि 10 में से 10, लेकिन मैं कह सकता हूं कि इसकी संभावना 10 में से नौ अंक के बराबर है."

हालांकि यह साफ नहीं कहा जा सकता है कि क्रिकेट सीरीज का आयोजन मैदान पर दर्शकों के साथ होगा या नहीं. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए इस सीरीज का आयोजन चाहता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज के आयोजन के 30 करोड़ डॉलर की कमाई होने की उम्मीद है.

इस खास तरीके से ट्रेनिंग के लिए मैदान पर लौटे हैं क्रिकेटर्स, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: 15 अगस्त को टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल, गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सचिन, कोहली से लेकर हरभजन, भारतीय क्रिकेटर्स ने यूं दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget