एक्सप्लोरर

Watch: मुंबई कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में Chris Martin ने लिया जसप्रीत बुमराह का नाम, झूम उठा पूरा स्टेडियम

Coldplay India Tour: पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन का कोल्डप्ले टूर इन दिनों भारत में चल रहा है. 18 जनवरी को मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट हुआ. कॉन्सर्ट के दौरान मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया.

Chris Martin Mentions Jasprit Bumrah in Coldplay Mumbai: कोल्डप्ले के पॉपुलर सिंगर क्रिस मार्टिन ने 18 जनवरी को मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक अनोखा पल साझा किया. इस दौरान उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया, जिससे कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस काफी उत्साहित हो गए. मार्टिन अपना मशहूर गाना 'ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स' परफॉर्म कर रहे थे, तभी उन्होंने माइक उठाया और कहा कि शो को जल्दी खत्म करना होगा क्योंकि बुमराह बैकस्टेज आकर उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

क्रिस मार्टिन ने मजाक में कहा, "रुको, हमें शो खत्म करना होगा क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं. वह मुझे बॉलिंग करना चाहते हैं." यह सुनकर दर्शक जोश में आ गए और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल और भी रोमांचक हो गया. कुछ फैंस ने तो यह भी सोचा कि बुमराह शायद स्टेज पर आ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

क्रिस मार्टिन के इस शाउटआउट ने मुंबई में हुए इस शानदार कॉन्सर्ट में और भी जोश भर दिया. मार्टिन ने इस मौके पर हिंदी में दर्शकों का धन्यवाद किया और "शुक्रिया" कहकर सबका दिल जीत लिया. साथ ही उन्होंने एक पोस्टर पर लिखा 'जय श्री राम' पढ़कर दर्शकों से इसका मतलब पूछा, जिसका फैंस ने जोरदार जवाब दिया.

हालांकि, जसप्रीत बुमराह इस कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में मौजूद नहीं थे. आपको बता दें कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में रखा गया है. हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 32 विकेट लेने वाले बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की गेंदबाजी की अगुआई करने के लिए तैयार हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह , यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
करुण नायर पर दोहरी चोट; पहले चैंपियंस ट्रॉफी में अनदेखी, अब विजय हजारे ट्रॉफी में हारे फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget