एक्सप्लोरर

यार्कशर पर नस्लवाद के बेहद गंभीर आरोप, पुजारा को बुलाया जाता था 'स्टीव'

काउंटी क्रिकेट की टीम यार्कशर नस्लवाद के बेहद ही गंभीर आरोपों का सामना कर रही है. अब पुजारा के साथ हुए नस्लभेद को लेकर भी पूर्व कर्मचारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया.

काउंटी क्रिकेट की टीम यॉर्कशर नस्लवाद के आरोपों में घिरी हुई है. यॉर्कशर के खिलाफ अजीम रफीक के दावों का उनके पूर्व कर्मचारियों ने समर्थन किया है. पूर्व कर्मचारियों ने कहा है कि चेतेश्वर पुजारा को उनकी चमड़ी के रंग के कारण स्टीव बुलाया जाता था. वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीनो बेस्ट और पाकिस्तान के राणा नावेद उल हसन ने रफीक के आरोपों के समर्थन में सबू पेश किये हैं . उनके आरोपों की जांच चल रही है .

रिपोर्ट्स के मुताबिक यॉर्कशर के दो पूर्व कर्मचारियों ताज बट और टोनी बाउरी ने क्लब में संस्थागत नस्लवाद के खिलाफ सबूत दिये हैं. बट ने कहा, ''एशियाई समुदाय का जिक्र करते समय बार बार टैक्सी चालकों और रेस्तरां में काम करने वालों का हवाला दिया जाता था.''

ताज ने आगे कहा, ''एशियाई मूल के हर व्यक्ति को वे स्टीव बुलाते थे. भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी स्टीव कहा जाता था क्योंकि वे उनके नाम का उच्चारण नहीं कर पाते थे.''

गंभीर हैं आरोप

बट ने छह महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया था. बाउरी 1996 तक कोच के रूप में काम करते रहे और 1996 से 2011 तक यॉर्कशर क्रिकेट बोर्ड में सांस्कृतिक विविधता अधिकारी रहे. बाद में उन्हें अश्वेत समुदायों में खेल के विकास के लिये क्रिकेट विकास प्रबंधक बना दिया गया.

उन्होंने कहा, ''कई युवाओं को ड्रेसिंग रूम के माहौल में सामंजस्य बिठाने में दिक्कत हुई क्योंकि उन पर नस्लवादी टिप्पणियां की जाती थी . इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा और उन पर परेशानियां खड़ी करनी के आरोप लगाये गए.''

दो साल पहले यॉर्कशर काउंटी छोड़ने वाले रफीक ने तो यहां तक कहा कि इस कड़वे अनुभव से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या तक करने की सोच ली थी.

वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के बचाव में उतरे, कनकशन को लेकर बताई बहुत ही महत्वपूर्ण बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल, देखें विराट और रोहित कब-कब खेलेंगे?
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल, देखें विराट और रोहित कब-कब खेलेंगे?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Chenab-Beas Link Project: चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
चिनाब और ब्यास नदी को जोड़ने में कितना आएगा खर्च, इससे कितना बढ़ जाएगा भारत का पानी?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानें क्या कहा है?
Embed widget