एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025 'भारत के बगैर खेलेंगे', चैंपियंस ट्रॉफी पर पाकिस्तानी गेंदबाज़ के बयान से मची सनसनी

Hasan Ali: पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज़ हसन अली ने कहा कि अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आती है, तो टूर्नामेंट इंडिया के बगैर खेलेंगे.

Hasan Ali On India In Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर अब तक चीज़ें साफ नहीं हो सकी हैं. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने को तैयार नहीं है. 2023 में खेले गए एशिया कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान की दौरा नहीं किया था और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला गया था. अब इस बीच पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज़ हसन अली (Hasan Ali) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम भारत के बगैर चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे. 

हसन अली ने कहा कि अगर हम भारत जा रहे हैं तो उन्हें भी पाकिस्तान आना चाहिए. इसके अलावा पाकिस्तानी पेसर ने कहा कि स्पोर्ट्स को राजनीति से दूर रखना चाहिए. हसन अली ने इस बात का भी दावा किया कि कई भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं. 

समा टीवी से बात करते हुए हसन अली ने कहा, "अगर हम वहां (भारत) खेलने जा रहे हैं, तो उन्हें भी पाकिस्तान आना चाहिए. बहुत से लोगों ने अनगिनत बार कहा है कि खेल को राजनीति से दूर रहना चाहिए. लेकिन अगर आप इसे अलग एंगल से देखेंगे, तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरव्यू में कहा कि वह पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं. इसलिए, इसका यह मतलब नहीं है कि टीम नहीं खेलना चाहती है. वह आना चाहते हैं. लेकिन ज़ाहिर है कि उनके पास विचार करने के लिए अपनी नीतियां, देश और बोर्ड हैं."

आगे पाकिस्तानी पेसर ने कहा, "जैसा कि हमारे चेयरमैन कह चुके हैं, अगर चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तानी में होने वाली है तो यह पाकिस्तान में ही होगी. अगर इंडिया नहीं आना चाहती तो हम उनके बगैर खेलेंगे. पाकिस्तान में क्रिकेट खेला जाना चाहिए और अगर इंडिया हिस्सा नहीं लेना चाहती, तो इसका यह मतलब नहीं कि क्रिकेट खत्म हो गया. इंडिया के अलावा और भी कई टीमें हैं."

आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान दौरे पर आई थी टीम इंडिया 

टीम इंडिया ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. पहले टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना बंद हुआ और फिर धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच द्वपक्षीय सीरीज़ भी बंद हो गईं. 

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma: रोहित शर्मा IPL 2025 से पहले छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget