एक्सप्लोरर

11-12 जून को होगा चैम्पियंस ट्रॉफी का 'क्वार्टर फाइनल'!

11-12 जून को होगा चैम्पियंस ट्रॉफी का 'क्वार्टर फाइनल'! नई दिल्ली/लंदन: चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने के अलावा बाकी तीन टीमों पर असमंजस की स्थिती बनी हुई है. जहां ग्रुप ए में इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है. वहीं ग्रुप बी का पूरा समिकरण अब आखिरी दो मुकाबलों पर आ टिका है.  ग्रुप ए में इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड या बांग्लादेश में से कोई एक टीम में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. ग्रुप बी में पहले पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया. उसके बाद गुरूवार रात श्रीलंकाई टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना दिया है. अब ग्रुप बी में 11 और 12 जून को होने वाले अंतिम दोनों मुकाबले बतौर क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे. जिसमें जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. ग्रुप बी में क्वार्टर फाइनल! श्रीलंका के हाथों हारकर टीम इंडिया का सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करने का सपना अब श्रीलंका के हाथों टूट गया है. अब साउथ अफ्रीका और भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बराबर मौका बचा है. इसके अलावा भारत को हराकर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान भी 12 जून को आपस में भिड़ेंगे. दोनों टीमों में से जीतने वाली टीम ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. ग्रुप बी से जो दो टीमें जीतकर सेमीफाइनल में पहुचेंगी उनका मुकाबला इंग्लैंड समेत ग्रुप ए की किसी अन्य टीम के साथ होगा. फाइनल में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर: साथ ही इस समिकरण के बनने के साथ अब एक स्थिती और पैदा हो गई है. फाइनल में एक बार फिर फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है... क्योंकि अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका को और पाकिस्तान, श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाए. जिसके बाद सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें जीतकर फाइनल में प्रवेश कर जाए तो फिर फाइनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान की दिलचस्प टक्कर देखी जा सकती है. लेकिन अभी ये सिर्फ समिकरण हैं. जिनके आधार पर ऐसा कहा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget