एक्सप्लोरर

कैसे तैयार होती है क्रिकेट पिच? मिट्टी का क्या होता है रोल? जानें सभी अहम बातें

How a Cricket Pitch is Prepared: क्रिकेट मैदान बहुत बड़ा होता है, लेकिन असली खेल 22 गज की पिच पर होता है. यहां जानिए आखिर क्रिकेट पिच कैसे तैयार होती है?

क्रिकेट का खेल आमतौर पर अंडाकार शेप में बने मैदान में खेला जाता है, लेकिन असली खेल 22 गज की पिच पर होता है. किसी भी क्रिकेट मैच में पिच की बड़ी अहमियत होती है, जो टॉस में भी बड़ा रोल अदा करती है. कड़ी धूप से लेकर, बारिश के मौसम में पिच अलग-अलग तरह का बर्ताव करती देखी गई हैं. मगर आखिर यह क्रिकेट पिच तैयार कैसे होती है और इसे बनाने में किस तरह की मिट्टी का इस्तेमाल होता है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

कैसे तैयार होती है क्रिकेट पिच?

सबसे पहले मैदान में वह जगह तय की जाती है, जहां पिच बनाई जाएगी. पिच तैयार करने के लिए क्ले और अन्य कई तरह की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. अलग-अलग तरह की मिट्टी की मात्रा तय कर सकती है कि पिच बल्लेबाजी या गेंदबाजी के अनुरूप होगी. पिच की जगह में हल्की नमी लाने के लिए उसके ऊपर कई बार पानी छोड़ा जाता है और कई बार रोलिंग की प्रक्रिया से पिच की सतह को समतल बनाया जाता है. पिच पर एक सीमित मात्रा में घास छोड़ी जाती है. ऐसा जरूरी नहीं कि मैदान के बीचोंबीच पिच बनाई जाए, यही कारण है कि कई बार मैदान में लेग-साइड और ऑफ-साइड की लेंथ में काफी अंतर होता है.

कितनी तरह की मिट्टी से बनती है क्रिकेट पिच

क्रिकेट पिच बनाने में मिट्टी का भी अहम रोल होता है. आमतौर पर आपने भी सुना होगा कि ज्यादातर पिच लाल और काली मिट्टी से बनाई जाती हैं. पहले लाल मिट्टी से बनी पिच की बात करें तो इनमें अच्छा बाउंस और सीम मूवमेंट देखने को मिलती है. लाल मिट्टी का स्वभाव रूखा होता है, इसलिए लाल मिट्टी से बनी पिच जल्दी सूखने लगती है. लाल मिट्टी से बनी पिच में क्ले की मात्रा कम होती है. ऐसी पिचों पर शुरुआत में तेज गेंदबाजी तो बाद में स्पिनरों को मदद मिलने लगती है. लाल मिट्टी से बनी पिच आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और भारत में भी कई जगहों पर देखी जाती है.

दूसरी ओर काली मिट्टी की बात करें तो यह लाल मिट्टी की तुलना में ज्यादा पानी सोखती है. काली मिट्टी की पिचों पर असामान्य उछाल देखने को मिलता है और ऐसी पिच काफी स्लो मानी जाती हैं, जिनपर रन बनाना बहुत ज्यादा आसान काम नहीं होता है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ऐसे 2 प्रमुख देश हैं, जिनमें काली मिट्टी से बनी पिचों पर क्रिकेट खेला जाता है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget