एक्सप्लोरर

Ind vs Pak: भारत पर जीत के जश्न में पाकिस्तान में जमकर हुई आतिशबाजी, Imran Khan ने दिया ये बयान

Ind vs Pak: वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 12 मैचों की हार का सिलसिला टूटने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमी जश्न मनाने सड़कों पर उतर आये और पूरे देश में जमकर आतिशबाजी हुई.

Celebration in Pakistan after win over India: आईसीसी विश्व कप(World Cup) में भारत के खिलाफ 12 मैचों की हार का सिलसिला टूटने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमी जश्न मनाने सड़कों पर उतर आये और पूरे देश में जमकर आतिशबाजी हुई. पाकिस्तान ने दुबई में टी20 विश्व कप(T20 World Cup) के पहले मैच में भारत को दस विकेट से हराया.

खुशी में सराबोर प्रशंसकों ने कराची में कार के हॉर्न बजाये और पटाखे छोड़े. यहां सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी और कोरोना प्रतिबंधों में रियायतों के बाद होटलों में भी मैच के प्रसारण का बंदोबस्त था. कुछ जगहों पर पुलिस ने जीत के जश्न में हवाई फायरिंग की घटनायें भी दर्ज की है. प्रधानमंत्री और विश्व कप 1992 विजेता पूर्व कप्तान इमरान खान ने ट्वीट किया ,‘पाकिस्तानी टीम और खासकर बाबर आजम को बधाई जिसने मोर्चे से अगुवाई की. रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी ने भी शानदार प्रदर्शन किया. देश को आप पर नाज है.’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने ट्वीट किया ,‘अलहमदुलिल्ला. यह पहली जीत है और सबसे यादगार भी. पाकिस्तानियों के लिये यह गर्व का पल जिसके लिये पूरी टीम को धन्यवाद. यह यादगार सफर की शुरूआत है.' पाकिस्तान के प्रशंसकों ने कार की खिड़कियों से झंडे लहराये. कॉलेज के छात्र फरहान ने कहा ,‘ हमने भारत को विश्व कप में पहली बार हराया ही नहीं है बल्कि जिस अंदाज में हराया है, वह काबिले तारीफ है.’ मैच से पहले कराची की सड़कों पर वीराना छाया था लेकिन मैच खत्म होते ही जलसा शुरू हो गया.

सेना प्रमुख ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि देश को उन पर फख्र है. पूर्व टेस्ट स्पिनर इकबाल कासिम ने कहा ,‘मुझे लगा था कि पाकिस्तान यह मैच जीत सकता है लेकिन इस तरह एकतरफा जीत से हम हैरान है.’
मुंबई पर आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बंद है. पाकिस्तान ने 2012 में सीमित ओवरों की संक्षिप्त श्रृंखला के लिये भारत का दौरा किया लेकिन दोनों टीमों का सामना आईसीसी टूर्नामेंटों और एशिया कप में ही होता आया है.

ये भी पढ़ें-

T20 WC: PAK पत्रकार ने कोहली से रोहित पर पूछा सवाल, भारतीय कप्तान ने दिया ये जवाब, Video

Ind vs Pak: पाक ओपनर रिजवान ने मैदान पर पढ़ी नमाज, शोएब अख्तर ने Video शेयर कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget