एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज सीरीज से हम टी-20 वर्ल्ड की तैयारी शुरू कर रहे हैं: कोहली

ऐसा कोई मैच नहीं होता जिसमें नजीता मायने नहीं रखते क्योंकि अगर आप टीम बनाना चाहते और उसमें आत्मविश्वास भरना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि नतीजा सकरात्मक हों. जो खिलाड़ी आ रहे हैं उनके लिए यह बड़ा मौका है कि वह उन जरूरतों पर खरा उतर सकें जो एक टीम के तौर पर हमें उनसे हैं और अपनी जगह पक्की कर सकें.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि शनिवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ ही उनकी टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर देगी. टी-20 विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. विंडीज इस समय मौजूदा टी-20 चैम्पियन है. ऐसे में खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक मजबूत टीम के साथ ही भारत अपनी विश्व कप तैयारियां शुरू करने पर ध्यान दे रहा है. इस तरह की क्रिकेट के साथ बड़े टूर्नामेंट की तैयारी: विराट कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, "बिल्कुल, हमारे पास विश्व कप से पहले 25-26 मैच हैं. सभी मैचों में आप उसी तरह से देखेंगे कि आपका एक स्थिति के हिसाब से अच्छा संयोजन बन सके क्योंकि जब आप ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे तो आपका संयोजन अलग होगा. टीम के हिसाब से कौन किस स्थिति में कैसा प्रदर्शन कर रहा, यह भी आपको पता चलेगा. यह इस स्तर की क्रिकेट पर यह आम प्रक्रिया है जिसे आप एक बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए उपयोग में लेते हैं." कोहली ने कहा, "ऐसा कोई मैच नहीं होता जिसमें नजीता मायने नहीं रखते क्योंकि अगर आप टीम बनाना चाहते और उसमें आत्मविश्वास भरना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि नतीजा सकरात्मक हों. इसलिए यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वह किस तरह से खेलते हैं. आने वाले दिनों में हमारा ध्यान इसी पर रहेगा कि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ 15 और सर्वश्रेष्ठ 11 का चयन करें." वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिल चुकी है हार भारत को हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. कोहली ने कहा कि टीम अब उस सदमे से बाहर निकल चुकी है और अपने आप को दोबारा तैयार करने में लगी है. कोहली ने कहा, "ज्यादा क्रिकेट खेलने का एक फायदा यही है कि आपके पास आगे के लिए सोचने के लिए कुछ न कुछ होता है. हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं. उनके लिए हर मैच बड़ा है. हमारे सामने आगे टी-20 विश्व कप है, टेस्ट चैम्पियनशिप है. हम दोबारा खड़े होने की तैयारी में हैं. आप अतीत को हमेशा अपने साथ लेकर नहीं चल सकते. हम एक बार फिर मेहनत करेंगे, एक बार फिर तैयारी करेंगे और फिर विश्व खिताब के लिए दोबारा ताल ठोकेंगे." हमें आगे बढ़ता रहना होगा: विराट कप्तान ने कहा, "विश्व कप से बाहर होने के बाद के कुछ दिन हमारे लिए बेशक काफी मुश्किल थे. हर सुबह उठकर उसी चीज की याद आना दुखद था, लेकिन हम पेशेवर हैं, हमें आगे बढ़ना होता है. हमने जो विश्व कप में प्रदर्शन किया उससे हम कई हद तक संतुष्ट हैं. हमने अभ्यास किया और उसमें सभी अच्छी स्थिति में थे. हम आने वाले दिनों में जो जरूरी है उस पर ध्यान दे रहे हैं अतीत पर नहीं." इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या नहीं हैं. पांड्या को चयन समिति ने आराम दिया है जबकि धोनी ने सेना के साथ समय बिताने के कारण आराम मांगा था. कोहली को लगता है कि इन दोनों की गैरमौजूदगी में युवाओं के पास अपने आप को साबित करने का मौका है. कप्तान ने कहा, "जो खिलाड़ी आ रहे हैं उनके लिए यह बड़ा मौका है कि वह उन जरूरतों पर खरा उतर सकें जो एक टीम के तौर पर हमें उनसे हैं और अपनी जगह पक्की कर सकें. पांड्या और धोनी का न होना हमारे लिए आम स्थिति नहीं है लेकिन यह युवाओं के लिए मौका है कि आगे आकर अच्छा करें. हमारे सामने अगले साल टी-20 विश्व कप है उसके लिहाज से इन सभी युवाओं के लिए यह शानदार मौका है कि वह अपने आप को साबित करें." धवन की हो रही है वापसी टीम के सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. धवन के बारे में जानकारी देते हुए कोहली ने कहा, "धवन पूरी तरह से फिट हैं और खेलने को तैयार हैं." सीरीज के शुरुआती दो मैच अमेरिका में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि यहां क्रिकेट को बढ़ावा मिले. अमेरिका में क्रिकेट की प्रगाति के बारे में कोहली ने कहा, "हम जितना ज्यादा यहां आकर खेलेंगे उतना यहां के लोग क्रिकेट के बारे में जानेंगे. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के स्थानीय लोगों में (एशियाई समुदाय, वेस्टइंडीज समुदाय को छोड़कर) क्रिकेट में रुझान बढ़ेगा. मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट को तो अमेरिका में समझा जाता है, इसकी समय सीमा और रोमांच के कारण. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां क्रिकेट को और बढ़ावा मिलेगा और हम यहां ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट देख सकेंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 3rd T20I मोबाइल-टीवी पर कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए फुल डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget