एक्सप्लोरर

रिकॉर्ड न तोड़ने पर लारा ने कहा क्या, वियान मुल्डर ने किया बड़ा खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ब्रायन लारा के 400 रनों के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचकर पारी घोषित कर दी थी. अब उन्होंने खुलासा किया कि खुद लारा चाहते थे कि उनका रिकॉर्ड टूटे.

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को उस वक्त हैरानी हुई जब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान वियान मुल्डर ने टेस्ट इतिहास में एक सुनहरा मौका अपने हाथ से जाने दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में मुल्डर नाबाद 367 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के 400 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके थे, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने से ठीक पहले उन्होंने पारी घोषित कर दी.

अब मुल्डर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ब्रायन लारा खुद चाहते थे कि उनका रिकॉर्ड टूटे. उन्होंने कहा कि लारा ने उनसे कहा, “रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, तुम्हें वो करना चाहिए था जो उस पल में सही था. तुम्हारी खुद की विरासत है.”

ब्रायन लारा ने क्या कहा

मुल्डर ने सुपर स्पोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि टेस्ट मैच के बाद जब उन्होंने ब्रायन लारा से बात की तो लारा ने उन्हें न सिर्फ सराहा, बल्कि खुलकर अफसोस भी जताया कि उनका रिकॉर्ड नहीं टूटा. मुल्डर ने कहा, “लारा ने मुझसे कहा कि अगर तुम्हारे पास मौका था तो तुम्हें 400 से ज्यादा रन बनाने ही चाहिए थे. उन्होंने मुझे कहा कि तुम अपनी खुद की कहानी लिख रहे हो और मुझे उस पर गर्व है.”

लारा ने यह भी जोड़ा कि उन्हें अच्छा लगता अगर कोई ऐसा बल्लेबाज उनका रिकॉर्ड तोड़ता जो उस उपलब्धि का हकदार हो.

क्यों नहीं तोड़ा मुल्डर ने रिकॉर्ड?

इंटरव्यू के दौरान जब पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन पोलाक ने उनसे पूछा कि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ने से खुद को क्यों रोका, तो मुल्डर ने बेहद शांतिपूर्ण जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि हमारी टीम के पास अच्छे-खासे रन हैं और हमें अब गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए. दूसरा कारण यह भी था कि लारा जैसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ना मेरे लिए जरूरी नहीं था. वो इसके हकदार हैं कि उनका नाम रिकॉर्ड बुक में रहे. अगर मुझे फिर कभी मौका मिला, तो शायद मैं फिर वही फैसला लूंगा और उनका रिकॉर्ड नहीं तोडूंगा”

सिर्फ 33 रन का था फासला

बुलावायो में खेले गए जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वियान मुल्डर ने नाबाद 367 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 334 गेंदों में 49 चौके और 4 छक्के लगाते हुए यह स्कोर बनाया. मुल्डर ने 297 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया और वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए. उनकी इस तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित कर दी थी और बाद में यह मुकाबला पारी और 236 रन से जीत लिया था.
मुल्डर और लारा के रिकॉर्ड के बीच सिर्फ 33 रनों का फर्क रह गया था. क्रिकेट इतिहास में यह एक दुर्लभ लम्हा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
बदल गई IND vs ENG दूसरे वनडे की टाइमिंग, 3 बजे शुरू नहीं होगा मैच; जानिए कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ
FIFA फाइनल से पहले होगा हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार्स का जलवा, टॉम क्रूज़ समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget