एक्सप्लोरर

IND vs ENG: सीरीज हारने के बाद होश में आया इंग्लैंड, कोच मैकुलम बोले- भारत ने 'बैजबॉल' की बैंड बजा दी

IND vs ENG Test Series: ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती गई, हमारी टीम डरपोक होती गई. आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि भारत अंग्रेजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहा.

Brendon McCullum On IND vs ENG: भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अंग्रेजों को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की हार के बाद बैजबॉल की खूब फजीहत हुई. वहीं, अब इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम का बयान आया है. अंग्रेज कोच ने भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि "कभी-कभी, आप चीजों से दूर हो सकते हैं, लेकिन जिस तरह के परिणाम टेस्ट सीरीज में रहे, इस पर गहन विचार की जरूरत है. हालांकि, इंग्लैंड के कोच का मानना है कि भारत के खिलाफ हमारी खामियां उजागर हुई हैं, अब इस पर बेहतर काम किया जा सकता है.

'जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ता गया, हमारी टीम अधिक डरपोक होती गई...'

ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि आगामी कुछ महीने हम खुद पर काम करेंगे. ताकि, इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि जब हम मैदान पर उतरे तो अलग टीम नजर आएं. धर्मशाला में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ता गया, हमारी टीम अधिक डरपोक होती गई. हमारी टीम में आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अंग्रेजों पर दबाव बनाने में कामयाब रही.

'भारतीय टीम के सामने हम दबाव में बिखर गए...'

ब्रैंडन मैकुलम कहते हैं कि भारतीय टीम के सामने हम दबाव में बिखर गए. हम बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. खासकर, भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से हमारे ऊपर दबाव को बनाए रखा. बताते चलें कि भारत ने पांचवें टेस्ट में अंग्रेजों को पारी और 64 रनों से हरा दिया. इस तरह रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम किया. हालांकि, इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बाद चारों मैचौं में भारत ने अंग्रेजों को हराया.

ये भी पढ़ें-

Watch: अब शाहीन अफरीदी बनाम वसीम अकरम, जानिए क्या है दोनों में टकराव की वजह

John Cena नंगे होकर ऑस्कर अवॉर्ड मंच पर पहुंचे, WWE स्टार का विवादों से रहा है पुराना नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget