एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की टेस्ट इलेवन में कोहली की जगह पाक खिलाड़ी को मौका, 4 भारतीय शामिल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शानदार शतक लगाया. हॉग ने कहा कि बाबर ने दिखाया कि वो बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं.

क्रिकेट में दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ियों में कुछ खास क्रिकेटरों को चुनकर कागज में एक पसंदीदा प्लेइंग इलेवन बनाने का चलन है. पिछले कुछ वक्त में ये काफी बढ़ गया है. पूर्व क्रिकेटरों से लेकर मौजूदा क्रिकेटर और फैंस से लेकर क्रिकेट वेबसाइट्स और न्यूज चैनल तक इस ट्रेंड को अपना रहे हैं. इस लिहाज से मौजूदा वक्त की बेस्ट टेस्ट इलेवन बनाई जाए तो भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आना स्वाभाविक लगता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रै़ड हॉग की नजर में कोहली की जगह नहीं बनती. 2007 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे पूर्व चाइनामैन बॉलर ब्रै़ड हॉग ने मौजूदा वक्त के खिलाड़ियों को मिलाकर टेस्ट फॉर्मेट के लिए एक प्लेइंग इलेवन बनाई, लेकिन उसमें कोहली को जगह नहीं मिली. कोहली की जगह हॉग ने पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी बाबर आजम को इस टीम में शामिल किया. कोहली का हालिया रिकॉर्ड खराब बाबर आजम को चुनने का कारण बताते हुए हॉग ने कहा, "उसने अभी तक 4 शतक (5 शतक) जड़े हैं, लेकिन मैंने उसे अपनी टीम में इसलिए चुना है क्योंकि जब पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी, तो उसने ब्रिस्बेन टेस्ट में शतक जड़ा था. विदेशी टीमों के लिए उस पिच पर अच्छा प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है." हॉग ने बाबर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने साबित किया है कि वो बेस्ट टेस्ट प्लेयर के तौर पर खुद को आगे बढ़ा सकते हैं. वहीं कोहली को जगह नहीं देने के पीछे हॉग ने उनके हालिया प्रदर्शन को वजह बताई. हॉग ने कहा, "आप उनका रिकॉर्ड देखो. पिछली 15 पारियों में सिर्फ 4 बार 31 से ज्यादा रन बनाए. इसलिए उन्हें मैं अपनी टेस्ट टीम में नहीं रखूंगा." रहाणे पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज हालांकि हॉग ने इस टीम में भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया. हॉग ने भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को ही इस टीम का ओपनर बनाया. उन्होंने मयंक अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि मयंक शानदार कवर ड्राइव लगाते हैं. वहीं रोहित के हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस टीम में जगह दी. इन सबमें से हॉग ने भारतीय टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज बताया. रहाणे को टेस्ट इलेवन में छठे नंबर पर जगह देते हुए हॉग ने कहा, "अजिंक्य रहाणे मेरे फेवरिट हैं. वो तकनीकी तौर पर मजबूत हैं और हमेशा छुपकर निकल जाते हैं." वहीं मोहम्मद शमी के तौर पर इकलौते भारतीय गेंदबाज को जगह मिली. हॉग ने शमी की रिवर्स स्विंग की तारीफ करते हुए कहा कि वो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तरह है जो हर पारी में विकेट ले जाता है. हॉग की टेस्ट इलेवन रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, अजिंक्य रहाणे, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर-कप्तान), पैट कमिंस, नाथन लायन, मोहम्मद शमी और नील वैगनर. ये भी पढ़ें IPL की वापसी पर बोले शिखर धवन- 'टूर्नामेंट के होने से दुनिया में फैलेगी सकारात्मकता' शार्दुल ठाकुर के ट्रेनिंग शुरू करने से BCCI नाखुश, यह है नाराजगी की वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी हिट होंगे या फ्लॉप? सबको पता है ये कमजोरी; क्या कहते हैं आंकड़ें?
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म! अब दोबारा मौका मिलना मुश्किल
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget