एक्सप्लोरर

IPL की वापसी पर बोले शिखर धवन- 'टूर्नामेंट के होने से दुनिया में फैलेगी सकारात्मकता'

शिखर धवन को इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी और उसके बाद से ही वो टीम से बाहर थे. उन्हें आईपीएल से वापसी करनी थी, लेकिन अब उनका इंतजार लंबा हो गया है.

कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट काफी वक्त से बंद है. साथ ही आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट पर भी स्थिति साफ नहीं है. क्रिकेटर्स के साथ ही फैंस भी सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग का, जिसे बीसीसीआई ने कोरोनावायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था. टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन भी इसका इंतजार कर रहे हैं और उनका मानना है कि अगर आईपीएल होता है तो इससे लोगों में सकारात्मकता फैलेगी.

लॉकडाउन के कारण मैदान से दूर अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर क्रिकेटर्स लगातार इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान साथी और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं. ऐसे ही एक लाइव सेशन में शिखर के साथ जुड़े श्रीलंका के सीनियर ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज. दोनों ने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें से आईपीएल भी एक था.

क्रिकेट के लौटने से लोगों का मूड बदलेगा

मैथ्यूज ने धवन से पूछा कि क्या आईपीएल होगा? जिसके जवाब में धवन ने कहा कि इसको लेकर प्रयास जारी हैं. धवन ने साथ ही कहा, "अगर ये होता है तो ये बहुत ही अच्छा है. जाहिर तौर पर सुरक्षा और कोरोना के खिलाफ सभी इंतजाम का ध्यान रखना जरूरी है. ये भारत के लिए और दुनिया के लिए भी अच्छा होगा. इससे काफी सकारात्मकता आएगी, जो पूरी दुनिया में फैलेगी क्योंकि दुनियाभर में इसे देखा जाता है."

धवन ने साथ ही कहा कि इस वक्त सब कोरोना की खबरें सुन रहे हैं और अगर क्रिकेट लौटता है तो इससे लोगों के मूड में भी बदलाव होगा और इसका काफी असर पड़ेगा.

खाली स्टेडियम में मैच पर बोले धवन

मैथ्यूज ने धवन से खाली स्टेडियम में मैच पर भी सवाल पूछा क्योंकि भारत और श्रीलंका ऐसी टीमें हैं, जो जिस भी देश में खेलती हैं वहां उन्हें स्टेडियम में जबरदस्त समर्थन मिलता है. धवन ने भी कहा कि वो इसे मिस करेंगे क्योंकि इसका अपना अलग मजा होता है.

धवन ने कहा, "स्टेडियम में क्राउड का अपना अलग रोमांच होता है. फैंस अपने आप में काफी ऊर्जा भरते हैं. हम इसे मिस करेंगे, लेकिन ये एक अवसर भी होगा क्योंकि हम सब 2-3 महीने से घर में हैं और पता नहीं कितना चलेगा. एक बार हम वापस लौटेंगे तो हम सब अपने देश या राज्य की टीम के लिए प्रदर्शन के लिए भूखे रहेंगे."

धवन ने कहा कि क्राउड को मिस करेंगे, लेकिन प्रोफेशन एथलीट होने के नाते सभी अपने काम के लिए तैयार हैं, क्योंकि मैदान में खेलना अपने आप में खूबसूरत एहसास है.

धवन को क्रिकेट के लौटने का इंतजार इसलिए भी है क्योंकि इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी और उसके बाद से ही वो टीम से बाहर थे. उन्हें आईपीएल से वापसी करनी थी, लेकिन अब उनका इंतजार लंबा हो गया है.

ये भी पढ़ें

शार्दुल ठाकुर ने शुरु किया नेट सत्र, लॉकडाउन में नेट प्रेक्टिस करने वाले पहले BCCI अनुबंधित क्रिकेटर बने

टीम इंडिया को 2011 वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कोच ने बताया नेशनल और फ्रेंचाइजी टीम में क्या है फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget