एक्सप्लोरर

शार्दुल ठाकुर के ट्रेनिंग शुरू करने से BCCI नाखुश, जानें क्या है नाराजगी की वजह

शार्दुल ठाकुर ने शनिवार को मुंबई के पास पालघर के एक मैदान में ट्रेनिंग शुरू की. इस दौरान उन्होंने कुछ ओवर भी फेंके. इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से इजाजत नहीं ली और इसके कारण बोर्ड नाखुश है.

कोरोनावायरस के प्रसार और देश में जारी लॉकडाउन के बीच हाल ही में खिलाड़ियों को निजी स्तर पर ट्रेनिंग की इजाजत केंद्र सरकार की ओर से दी गई. ऐसे में छोटे फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा शार्दुल ठाकुर ने शनिवार से अपनी ट्रेनिंग शुरू भी कर दी, लेकिन उनके इस फैसले से बीसीसीआई खुश नहीं है. जानकारी के मुताबिक शार्दुल ने ट्रेनिंग शुरू करने के लिए बीसीसीआई से जरूरी इजाजत नहीं ली.

शार्दुल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल हैं. ऐसे में कॉन्ट्रेक्ट से जुड़े किसी भी खिलाड़ी को ट्रेनिंग शुरू करने से पहले बोर्ड की इजाजत लेना जरूरी है, लेकिन ठाकुर ने ऐसा नहीं किया और मुंबई के करीब स्थित पालघर के दहानु क्रिकेट मैदान में ट्रेनिंग शुरू कर ली. उनके अलावा अभी तक टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी ने घर से बाहर ट्रेनिंग शुरू नहीं की.

'शार्दुल का कदम दुर्भाग्यपूर्ण'

बोर्ड के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई है क्योंकि वह अनुबंधित खिलाड़ी हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने ऐसा किया, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह अच्छा कदम नहीं है."

शार्दुल बीसीसीआई की कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में ग्रेड सी के तहत अनुबंधित हैं. शार्दुल से पहले अभी तक सिर्फ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ही अपने गांव के खेतों में दौड़ लगाते हुए और कसरत करते हुए देखा गया था. हालांकि वो भी नेट प्रैक्टिस से दूर थे.

रेड जोन में नहीं की ट्रेनिंग, लेकिन इजाजत जरूरी

हालांकि बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि शार्दुल ने जिस जगह ट्रेनिंग शुरू की, वो रेड जोन में नहीं आता, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई से इजाजत लिए बिना ऐसा किया, जो सही नहीं है. मुंबई और महाराष्ट्र में इस वक्त कोरोना से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

महाराष्ट्र में अभी तक कोरोनावायरस से संक्रमण के 44,582 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 1,517 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,583 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं मुंबई में अभी तक 28,817 केस आए हैं, जिनमें से 949 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

शार्दुल ठाकुर ने शुरु किया नेट सत्र, लॉकडाउन में नेट प्रेक्टिस करने वाले पहले BCCI अनुबंधित क्रिकेटर बने

IPL की वापसी पर बोले शिखर धवन- 'टूर्नामेंट के होने से दुनिया में फैलेगी सकारात्मकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...

वीडियोज

Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget