एक्सप्लोरर

Exclusive: 'यह शर्म की बात है, वह काफी मोटे दिखते हैं...', कपिल देव ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठाए सवाल

Rohit Sharma Fitness: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने कहा है कि उन्हें अपना वजन थोड़ा कम करने की जरूरत है.

Border-Gavaskar Trophy: भारतीय टीम के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एबीपी लाइव से खास बातचीत के दौरान रोहित को लेकर कहा कि उनका वजन थोड़ा अधिक दिखाई देता है जिसे उन्हें ठीक करना चाहिए. बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी.

वहीं रोहित भारतीय क्रिकेट इतिहास के अभी तक के पहले ऐसे कप्तान भी बने जिनके नाम पर क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक दर्ज है. रोहित ने यह उपलब्धि नागपुर टेस्ट मैच के दौरान हासिल की थी जब उन्होंने 120 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि दिल्ली टेस्ट मैच में उनका बल्ला अधिक नहीं चल सका और वह दोनों पारियों में 32 और 31 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे.

रोहित को अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत

कपिल देव ने एबीपी से बात करते हुए रोहित की फिटनेस को लेकर कहा कि उन्हें देखने में ऐसा लगता है कि उनका वजन थोड़ा अधिक है. यह एक शर्म की बात है कि यदि आप फिट नहीं हैं. रोहित को इसके लिए अधिक मेहनत करनी चाहिए. वह एक शानदार बल्लेबाज हैं लेकिन यदि आप उनकी फिटनेस को लेकर बात करेंगे तो उस पर उन्हें काम करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि किसी को टीवी पर देखने में और सामने देखने में काफी बड़ा अंतर होता है. मैं जो भी देखता हूं उसमें रोहित के एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ बेहतरीन कप्तान भी हैं लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. आप जब भी विराट कोहली को देखते हैं तो यह जरूर कहेंगे कि ऐसी फिटनेस होनी चाहिए.

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 मार्च से खेलना है तीसरा टेस्ट मैच

इस समय भारतीय टीम घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने में व्यस्त है. सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज करने के साथ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. वहीं इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़े...

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खुशखबरी, IPL 2023 में उपलब्ध रहेंगे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget