एक्सप्लोरर

Watch: दर्द और हंसी एकसाथ... दो बार लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद; इरफान बोले- फीजियो क्या करेगा

Border Gavaskar Trophy: बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बड़ा झटका दिया. उनकी दो गेंद लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर लगी.

Mohammed Siraj to Marnus Labuschagne Ouch Moment: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का बेहद रोमांचक टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने शानदार स्पेल के दौरान मार्नस लाबुशेन को दो बार चोटिल कर दिया, जिससे मैदान पर हड़कंप मच गया.

सिराज की गेंद लाबुशेन के प्राइवेट पार्ट पर लगी
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को परेशानी में डाल दिया. 33वें ओवर में सिराज की एक तेज गेंद सीधे लाबुशेन के पैरों के बीच में लगी, जिससे वह तुरंत दर्द से कराहते नजर आए. हालांकि, उन्होंने खुद पर काबू तो कर लिया, लेकिन अगली ही गेंद ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी. इस बार गेंद उनके प्राइवेट पार्ट पर लगी, जिससे उनके ट्राउजर पर लाल निशान भी साफ दिखाई दिया.

मैदान पर यह नजारा देख दर्शक हैरान रह गए. इसके बाद फिजियो को मार्नस लाबुशेन के लिए मैदान पर आना पड़ा. तभी हिंदी कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने अपने साथी कमेंटेटर से मजाक-मजाक में एक सवाल पूछा. उन्होंने पूछा-"इसमें फिजियो क्या करेंगे", इसका जवाब उनके साथी कमेंटेटर के पास भी नहीं था. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, जहां सिराज की आक्रामकता और लाबुशेन के जुझारूपन की खूब चर्चा हो रही है.

लाबुशेन ने जड़ा अर्धशथक
भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मार्नस लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी के 55वें ओवर में अर्धशतक जड़ा. मार्नस लाबुशेन ने 114 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर मार्नस लाबुशेन विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए. लाबुशेन ने 145 गेंदों में 49.65 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:
Watch: बुमराह पर रैंप शॉट... फिर कोहली से टक्कर; डेब्यू मैच में सैम कोंस्टस ने सबको किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget