एक्सप्लोरर

Watch: बुमराह पर रैंप शॉट... फिर कोहली से टक्कर; डेब्यू मैच में सैम कोंस्टस ने सबको किया हैरान

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट से डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टस ने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. कोंस्टस का सीधा सामना जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली से हुआ.

Melbourne Test Jasprit Bumrah vs Sam Konstas vs Virat Kohli: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टस ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने डेब्यू मैच में कोंस्टस ने 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने बुमराह पर रैंप शॉट्स खेले और विराट से भी भिड़ गए. 

कई मायनों में सैम कोंस्टस का डेब्यू मैच मनोरंजक साबित हुआ. पहली पारी में कोंस्टस ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रैंप शॉट खेला. इसके अलावा विराट कोहली के साथ टक्कर भी देखने को मिली. सैम कोंस्टस ने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 60 रनों की शानदार पारी खेली.

कोंस्टस ने तोड़ा जसप्रीत बुमराह का गुरूर
सैम कोंस्टस ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी पारी खेली, जिसमें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उनके अनोखे रिवर्स रैंप शॉट्स ने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने बुमराह की गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर बॉक्सिंग डे टेस्ट को यादगार बना दिया. पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी रहे बुमराह तीन साल और 4,483 गेंदों के बाद पहली बार टेस्ट में छक्का खाने को मजबूर हुए. कोंस्टस का यह कारनामा उनकी पारी की महज 23वीं गेंद पर देखने को मिला.

कोंस्टास-कोहली की भिड़ंत
इस मैच में रोमांच तब और बढ़ गया जब विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच मैदान पर गरमागरम बहस हो गई. 10वें ओवर के बाद, पिच पर चलते हुए दोनों के बीच टकराव हुआ. कोहली ने कोंस्टास को चुनौती दी, लेकिन युवा बल्लेबाज ने बिना झिझक जवाब दिया. स्थिति को उस्मान ख्वाजा ने मुस्कुराते हुए शांत किया, लेकिन इस घटना ने मैच में तनाव बढ़ा दिया.

कोंस्टास बने जडेजा का शिकार
सैम कोंस्टस भले ही भारतीय गेंदबाजों पर जोरदार प्रहार कर रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा ने कोंस्टस को आउट कर दिया. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैम कोंस्टस फ्रंटफुट पर थे और डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रविंद्र जडेजा ने जडेजा ट्रेडमार्क में उन्हें आउट कर दिया, उन्होंने उम्मीद से कम स्विंग की, गेंद उनके अंदरूनी किनारे से फिसलकर कोंस्टस के फ्रंट पैड पर जा लगी. अंपायर गॉफ ने इस बार अपनी उंगली उठाने में संकोच नहीं किया.

सैम कॉन्सटास ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 92.30 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंदों पर 60 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

यह भी पढ़ें:
19 साल के सैम कोंस्टस ने तोड़ा जसप्रीत बुमराह का गुरूर, 4483 गेंद और 1112 दिनों बाद टूटा महारिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget