एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: 'गाबा' में टॉस जीतकर भारत ने क्यों चुनी गेंदबाजी? रोहित शर्मा ने बताई इसके पीछे की रणनीति

Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे BGT 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

IND vs AUS 3rd Test Toss: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर शुरू हो गया है. कभी ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला माना जाने वाला गाबा अब उसके लिए चिंता का सबब बन गया है. तीन साल पहले यानी 2021 में भारत ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अपनी मजबूत पकड़ खो दी है. उसने यहां पिछले चार में से दो मैच गंवाए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. ऐसे में यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. पर्थ में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया. अब गाबा टेस्ट में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले दोनों टेस्ट मैचों में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी.

गाबा टेस्ट में पहले गेंदबाजी के पीछे क्या है रणनीति?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अब फैंस को यह रणनीति समझ नहीं आ रही है. लेकिन गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद खुद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसके पीछे की रणनीति बताई.

टॉस के बाद रोहित ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया क्योंकि पिच पर घास है, जो गेंदबाजों को शुरुआती मदद दे सकती है. इसके अलावा, पिच थोड़ी नरम नजर आ रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं. हम चाहते हैं कि इन परिस्थितियों का फायदा उठाया जाए. हमने पिछले मैच में कुछ अहम मौके गंवाए थे, लेकिन इस बार हम ऐसी गलतियां नहीं करेंगे. ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, और सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं."

भारत ने गाबा टेस्ट में दो बदलाव किए जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. रविचंद्रन अश्विन की जगह अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, हर्षित राणा की जगह युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका दिया गया है. इसके अलावा चोट से उबरने के बाद तीसरे टेस्ट में स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है.

गाबा टेस्ट प्लेइंग इलेवन

  • भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.
  • ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS Viewership: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को बनाया ब्लॉकबस्टर, व्यूअरशिप के तोड़े सभी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget