एक्सप्लोरर

BLOG: आईपीएल के पहले मैच का संदेश- स्पिनर्स हैं आईपीएल के सुपरबॉस

चेन्नई और बैंगलोर के पहले मैच में कुल 13 विकेट गिरे. इसमें से दस विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए.

एक साल के इंतजार के बाद आईपीएल का नया सीज़न जब शुरू होता है तो हर किसी की नजर पहले मैच पर जरूर होती है. पहला मैच टेस्ट मैच की पहली गेंद की तरह है. जो किसी पिच, किसी टीम या किसी खिलाड़ी के मिज़ाज का परिचय देती है. उस पर से 2019 आईपीएल का पहला मैच विराट कोहली की आरसीसी और धोनी की चेन्नई के बीच हो तो सुपर मुक़ाबले की उम्मीद लगाए हर कोई मैच पर आँख गड़ाए रहता है. 2019 सीजन जिस “हाई वोल्टेज एक्साइटमेंट” की उम्मीद के साथ शुरू था उस पर पानी फिर गया.

विराट कोहली की पूरी टीम सिर्फ़ 17.1 ओवर में 70 रन बनाकर आउट हो गई. पार्थिव पटेल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ दहाई के आँकड़े तक नहीं पहुँच पाया. इसमें विश्व क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाज़ विराट कोहली और एबी डीविलियर्स भी शामिल हैं. इस आसान लक्ष्य को हासिल करने के लिए चेन्नई की टीम को किसी भी तरह के “रिस्क” लेने की ना तो ज़रूरत थी ना ही उन्होंने लिया.

धोनी की टीम ने आराम से बल्लेबाज़ी करते हुए 18वें ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस आसान जीत का महत्व दोनों ही टीमों को तब समझ आयेगा जब प्लेऑफ़ की लड़ाई में एक-एक मैच का नतीजा अहमियत रखने लगता है. शनिवार को खेले गए इस “ओपनिंग” मैच का संदेश साफ है.

स्पिनर्स हैं आईपीएल के सुपरबॉस चेन्नई और बैंगलोर के पहले मैच में कुल 13 विकेट गिरे. इसमें से दस विकेट स्पिन गेंदबाज़ों ने अपने नाम किए. भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे ऑफ़ स्पिनर ने तो हर किसी को अपने प्रदर्शन से चौंका दिया. भज्जी ने चार ओवर में सिर्फ़ बीस रन देकर तीन विकेट लिए. भज्जी ने विराट कोहली, मोइन अली और एबी डीविलियर्य को पवेलियन भेजा.

BLOG: आईपीएल के पहले मैच का संदेश- स्पिनर्स हैं आईपीएल के सुपरबॉस

भज्जी के अलावा इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा ने बाकि काम निपटा दिया. इमरान ताहिर ने तीन और रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिया. इमरान ताहिर ने तो चार ओवर में सिर्फ़ नौ रन दिए. चेन्नई की टीम ने भी जो तीन विकेट गँवाए उसमें एक विकेट यजुवेंद्र चहल और एक मोइन अली नो लिया. इस तरह कुल निकालकर स्पिनर्स ने सिर्फ़ 69 रन देकर 10 विकेट झटके.

इस मैच के नतीजे से हर उस कप्तान को ख़ुशी हुई होगी जिन्होंने अपनी टीम में अच्छे स्पिनर्स को शामिल किया है. मौजूदा चैंपियन धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ऐसी ही टीमों मे शामिल है. जिनके शानदार स्पिनर्स के सामने पहले मैच में कोई बल्लेबाज़ टिका ही नहीं.

आईपीएल में स्पिनर्स का हुआ है कायाकल्प एक वक्त था जब आईपीएल में गेंदबाज़ी करने के नाम पर बडे से बडे स्पिनर की साँस सूख जाती थी. लेकिन पिछले तीन चार साल से स्पिनर्स ने असल में पूरी कहानी बदल दी. इसका श्रेय राशिद खान, सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज़ों को जाता है. इन गेंदबाज़ों का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूतबा है उसके पीछे इनके आईपीएल के प्रदर्शन का बड़ा रोल है. वैसे भी आईपीएल शुरू होते-होते गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है. पिच ऐसी हालात में पहुँच चुकी होती हैं कि स्पिन गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिलती थी.

चार ओवर के स्पेल में गेंदबाज़ों ने मेहनत भी बहुत की. कई ‘वोरिएशन’ विकसित किए. गेंदबाज़ को ‘कंटेन’ करने की कला सीखी. जिससे उबकर बल्लेबाज़ ऊटपटाँग शॉट्स खेलें और अपना विकेट गँवा दें. 2018 में टॉप 10 गेंदबाज़ों में भी कई स्पिनर्स शामिल थे. प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब भी सुनील नारायण के खाते में ही आया था. 2019 का सीज़न भी थी इसी संदेश के साथ शुरू हुआ है कि स्पिनर के चक्रव्यूह से बचने और उसे बनाने में जो टीम सबसे ज्यादा कारगर होगी उसका आगे का रास्ता साफ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget