एक्सप्लोरर

Big Bash League: Glenn Maxwell ने पकड़ा कमाल का कैच, खुद भी नहीं कर पाए यकीन, Video

Glenn Maxwell: मैक्सवेल ने ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज सैम हेजलेट का हैरतअंगेज कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा. इस बेहतरीन कैच के अलावा उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए.

Glenn Maxwell Catch: बिग बैश लीग (Big Bash League) में रविवार को खेले गए मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) को 8 विकेट से मात दे दी. मेलबर्न स्टार्स की जीत के हीरो कप्तान ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) रहे. उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. मैक्सवेल ने ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज सैम हेजलेट का हैरतअंगेज कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भी भेजा. इस बेहतरीन कैच के अलावा उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए. 

मैक्सवेल ने इसके बाद बल्ले से भी अपना दम दिखाया. उन्होंने 30 गेंदों में 37 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. इस जीत के साथ मेलबर्न स्टार्स के 22 अंक हो गए हैं. वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल की रेस में बन हुई है. 

मैक्सवेल ने पकड़ा कमाल का कैच 

ब्रिसबेन हीट की पारी के 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर सैम हेजलेट ने नाथन कुल्टर नाइटल की गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शॉट खेला. ग्लेन मैक्सेवल ने मिड ऑन से उलटा भागते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा. कैच पकड़ने के बाद उन्हें भी यकीन नहीं हुआ. वह मुंह दबाकर हंसने लगे. हेजलेट ने 8 गेंद पर 9 रन बनाए. 

ब्रिसबेन हीट की ओर से बेन डकेट ने सबसे अधिक 51 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंद का सामना किया. इसके अलावा कप्तान क्रिस लिन ने भी 28 रनों की पारी खेली. ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. मेलबर्न ने 150 रनों के टारगेट को 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर जो क्लार्क ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. वहीं, मैक्सवेल ने 37 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़ें- Novak Djokovic: वैक्सीन ना लगवाना नोवाक जोकोविच को पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ने देश से निकाला, भेजे गए दुबई

Anushka Sharma का MS Dhoni और Virat Kohli के लिए इमोशनल लेटर, शेयर किया दाढ़ी सफेद होने का किस्सा

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget