एक्सप्लोरर

क्या फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे भुवनेश्वर कुमार? स्टार तेज गेंदबाज ने खुद दिया जवाब

भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. भुवनेश्वर कुमार का भी कहना है कि वह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहे.

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है. मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के जरिए भुवी टीम इंडिया में सफल वापसी करने में कामयाब हुए थे. भुवनेश्वर कुमार को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली. भुवनेश्वर कुमार ने साफ किया है फिलहाल वह टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि भुवनेश्वर कुमार टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं. लेकिन भुवी ने साफ कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. भुवी का कहना है कि उनका फोकस क्रिकेट खेलने पर हैं. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिये कोई प्राथमिकता नहीं है भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो या फिर सफेद गेंद का. अगर मैं लाल गेंद के क्रिकेट के लिये चुना जाता हूं और मैं टीम का हिस्सा होता हूं तो मैं निश्चित रूप से योगदान करने की कोशिश करूंगा.''

भारत की श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रही है. टीम इंडिया के उपकप्तान ने कहा, ''मैं किसी भी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के बारे में नहीं सोच रहा हूं इसलिये सभी प्रारूपों के लिये तैयारी पर काम कर रहा हूं.''

2018 से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड के बाद अगली टेस्ट श्रंखला न्यूजीलैंड के साथ घरेलू मैदान पर है. इसके बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. भुवनेश्वर भारत के लिये अंतिम टेस्ट 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेले थे. भारत अगले साल श्रीलंका और आस्ट्रेलिया की मेजबानी भी करेगा और फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलेगा.

भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मैं इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं, निश्चित रूप से 18-20 महीनों के बारे में नहीं. मैं इन सभी तीनों प्रारूपों के लिये खुद को तैयार करूंगा.''

Tokyo Olympic 2020: सुमित नागल को मिला ओलंपिक का टिकट, टेनिस में भारत के लिए मेडल की उम्मीद बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget