एक्सप्लोरर

टीम में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार बोले- 'अभी नहीं बता सकता कब फिट होऊंगा'

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि वह ये अभी पक्के तौर पर नहीं बता सकते हैं कि कब तक वह भारतीय टीम में वापसी करेंगे.

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साफ किया है कि वह कब तक भारतीय टीम में वापसी करेंगे इस बारे में अभी ठीक से बता नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी स्पोर्ट्स हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी की जरूरत है या नहीं यह अभी तक तय नहीं हो पाया है. भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह कथित तौर पर अपने रिहैबिलिटेशन में खामी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते. वह हालांकि हैरान है कि उनके हर्निया का पता पहले क्यों नहीं चला. भुवनेश्वर कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘विश्व टी20 में अब भी नौ महीने का समय है. मैं इस बारे में नहीं सोच रहा. सबसे पहले मुझे फिट होना है और मुझे नहीं पता कि मैं कब फिट हो पाऊंगा.’’ एनसीए की भूमिका पर 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे लेते हैं. उन्हें एनसीए से बात करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एनसीए ने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया होगा लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ और वे इसका पता क्यों नहीं लगा पाए. फिर भी इस बारे में टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं क्योंकि शायद मैं कुछ और कहूं और बीसीसीआई किसी और निष्कर्ष पर पहुंचे.’’ देश के लिए 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 खेल चुके मेरठ के भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी एनसीए में जाने से डरते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत इच्छा है कि वह एनसीए जाना चाहता है या नहीं.’’ अपने उबरने की प्रक्रिया पर भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें डॉक्टर से मुलाकात का इंतजार है जिसके बाद सर्जरी की जरूरत का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा. भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया के मामले में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है. लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से मिलना होगा. मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होगा लेकिन हम जितना जल्दी संभव को इसका उपचार कराने का प्रयास कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मैं डाक्टर से सलाह नहीं ले लेता तब तक नहीं बता सकता कि कब वापसी करूंगा क्योंकि यह उपचार पर निर्भर करेगा.’’ वेस्टइंडीज दौरे के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर ने इसी टीम के खिलाफ इस महीने टी20 श्रृंखला में वापसी की थी लेकिन एक बार फिर चोटिल हो गए. भुवनेश्वर से पूछा गया कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या उनके और एक अन्य चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के बीच सीधी टक्कर है तो उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं फिट हो जाऊंगा तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. इसलिए मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि कौन मौजूद है. चयन मेरे हाथ में नहीं है और ना ही यह मेरा काम है. मेरा काम प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करूंगा.’’  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 2nd T20I Live: फिफ्टी से चूके ईशान किशन, रॉस्टन चेज ने किया बोल्ड; भारत का दूसरा विकेट गिरा
Live: फिफ्टी से चूके ईशान किशन, रॉस्टन चेज ने किया बोल्ड; भारत का दूसरा विकेट गिरा
टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिख दिया नया इतिहास
टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, लिखा नया इतिहास
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget