एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताए हार के 2 सबसे बड़े कारण, जानें किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

IND vs ENG 2nd Test Highlights: बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हार मिली है. मैच के बाद जानिए स्टोक्स ने हार का जिम्मेदर किसे ठहराया है.

Ben Stokes Statement England Loss Birmingham: लीड्स टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही थी. अब बर्मिंघम में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट जीत प्राप्त कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से शिकस्त दी है. दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला बहुत भारी पड़ा. स्टोक्स ने अब अपनी टीम की हार के 2 सबसे बड़े कारण बताए हैं. जानिए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने हार का ठीकरा किस पर फोड़ा है.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बेन स्टोक्स ने बताया कि इंग्लैंड ने 211 रन पर भारत के 5 विकेट गिरा दिए थे, लेकिन उसके बाद उनकी टीम वापसी नहीं कर पाई. स्टोक्स ने बताया, "2 क्षण ऐसे रहे, जो हमारी हार की वजह बने. हमने करीब 200 के स्कोर पर उनके 5 विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके बाद हम उन्हें सस्ते में आउट नहीं कर पाए."

बेन स्टोक्स ने अपनी हार की दूसरी वजह का खुलासा करके बताया, "भारत की पहली पारी के जवाब में हमने 80 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, ऐसी स्थिति से उबर पाना हमेशा कठिन होता है." स्टोक्स ने बताया कि पहली पारी में अगर इंग्लैंड की टीम भारत के विकेट जल्दी ले पाती तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था.

पहली पारी में शुभमन गिल पड़े थे इंग्लैंड पर भारी

बेन स्टोक्स जिस पहली पारी की बात कर रहे हैं, उसमें भारत ने 211 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से भारतीय कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा इस कदर इंग्लैंड टीम पर भारी पड़े कि उन्होंने 203 रनों की पार्टनरशिप कर डाली थी. गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए थे. नतीजन टीम इंडिया 587 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच पाई.

वहीं इंग्लैंड ने 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत खराब शुरुआत की थी. इंग्लैंड ने महज 80 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद लगातार विकेट गिरने के कारण इंग्लैंड मैच में वापसी ही नहीं कर पाया.

 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget