एक्सप्लोरर

विवादों के बीच स्टोक्स पहुंचे न्यूजीलैंड, साथियों को अब एशेज का इंतजार

ब्रिस्टल विवाद के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से बैन किए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने पहुंचे हैं.

ब्रिस्टल विवाद के कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से बैन किए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने पहुंचे हैं. ऐसे में उनके एशेज सीरीज में खेलने की अटकलें लग रही हैं और इसके बीच उनकी टीम के साथी खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम खुले दिल से स्टोक्स का स्वागत करेगी.

बीबीसी रेडियो को दिए बयान में वोक्स ने कहा, "बतौर इंग्लैंड टीम, हम उन्हें यहां (ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ) देखना चाहते हैं. मैं उन्हें एक खिलाड़ी और एक दोस्त होने के नाते अपने साथ एशेज सीरीज में देखना चाहता हूं."

वोक्स ने कहा, "जिस स्थिति से वह गुजर रहे हैं, कोई भी उन्हें ऐसे नहीं देखना चाहता. निश्चित तौर पर हम यहां खुले दिल से टीम में उनका स्वागत करेंगे. स्टोक्स एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वह विश्व में किसी भी टीम को बेहतर बना सकते हैं और इसलिए, अगर हम उन्हें टीम में आने से रोकते हैं, तो यह बेवकूफी की बात होगी."

उल्लेखनीय है कि एशेज सीरीज के लिए पहले स्टोक्स का नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन ब्रिस्टल में हुए मारपीट के एक विवाद के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. वो तब तक बाहर रहेंगे जब तक जांच में बरी न हो जाए.

इंग्लैंड के 26 वर्षीय खिलाड़ी स्टोक्स बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले सप्ताह स्टोक्स को एनओसी  (एनओसी) दे दिया.

ब्रिस्टल विवाद में पुलिस की जांच पूरी होने के तुंरत बाद ही ईसीबी स्टोक्स को इंग्लैंड टीम में शामिल करने का पूरा प्रयास करेगा.

न्यूजीलैंड में स्टोक्स के घरेलू क्रिकेट खेलने के बारे में वोक्स ने कहा, "उनके लिए यह सबसे अच्छी बात होगी. दो माह तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहने के दौरान उनके दिमाग में कई चीजें चल रही होंगी और अब उन्हें बाहर निकलने का मौका मिला है, जो उनके लिए अच्छा होगा. मुझे पता है कि इन दो माह के दौरान भी वह अभ्यास कर रहे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget