एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने अपनाया कड़ा रुख, खत्म हो सकती है रेलवे की अंडर 19 की टीम

बीसीसीआई भारतीय रेलवे को एक फरमान जारी कर सकता है जिसमें केवल स्थायी कर्मचारियों को ही बोर्ड के अंडर -19 टूर्नामेंट ‘कूच बेहार ट्राफी ’ में खेलने की अनुमति दी जाएगी.

बीसीसीआई भारतीय रेलवे को एक फरमान जारी कर सकता है जिसमें केवल स्थायी कर्मचारियों को ही बोर्ड के अंडर -19 टूर्नामेंट ‘कूच बिहार ट्राफी ’ में खेलने की अनुमति दी जाएगी.

बीसीसीआई की तकनीकी समिति की सिफारिशें अगर आम बैठक में मंजूर कर ली जाती हैं तो ऐसी संभावना है कि भारतीय खेल को सबसे अधिक खिलाड़ी देने वाली रेलवे को अपनी अंडर -19 टीम खत्म करनी पड़ेगी.

क्या है नया नियम

कोलकाता में हाल में तकनीकी समिति की बैठक में इसके सदस्यों को लगा कि रेलवे बीसीसीआई की एकमात्र इकाई है जिसकी जूनियर टीम ( अंडर -19) में कर्मचारियों के बच्चे खेलते हैं.

बीसीसीआई अधिकारी और तकनीकी समिति के सदस्य ने कहा , ‘‘तकनीकी समिति ने सिफारिश की कि अब से बीसीसीआई टूर्नामेंट ( उम्र से संबंधित ग्रुप से लेकर सीनियर स्तर के टूर्नामेंट) में भाग लेने वाली कोई भी संस्थानिक इकाई केवल अपने कर्मचारियों को ही चुन सकती है.’’

इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘हमें शिकायतें मिली की कि रेलवे के कर्मचारियों के बच्चे अंडर -19 नेशनल्स में खेल रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.’’

क्या है रेलवे का कहना

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की सचिव रेखा यादव से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने समस्या के बारे में कहा , ‘‘हां , अंडर -19 स्तर पर कर्मचारियों के बच्चे खेलते हैं लेकिन इसके पीछे भी एक वास्तविक कारण है. हम सरकारी संस्था हैं और हम बाहर के लोगों को नहीं चुन सकते जैसे कि अन्य राज्य की टीमें कर सकती हैं. लेकिन इन बच्चों का चयन भी ट्रायल्स के बाद ही किया जाता है.’’

उन्होंने कहा कि हर साल अंडर -19 स्तर के 20 क्रिकेटरों का चयन करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा , ‘‘पहली बात तो , हम प्रतिभाशाली अंडर -19 खिलाड़ियों के चयन को तैयार हैं लेकिन हमें इतने खिलाड़ी नहीं मिलते हैं.

दूसरी बात, हर साल 15 से 20 साल की उम्र के क्रिकेटरों को नियुक्त करना संभव नहीं है. हमें नियुक्ति संबंधित नीति का पालन करना होता है. हम सिर्फ क्रिकेटरों को ही नियुक्त नहीं कर सकते और ओलंपिक खेलों के खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं कर सकते.’’

उन्होंने साथ ही यह भी कहा , ‘‘ अगर कोई अच्छी प्रतिभा है तो वह मुंबई, दिल्ली या कर्नाटक जैसी टीम की ओर से खेलने को तरजीह देगी. यहां तक कि हमारे कर्मचारियों के प्रतिभाशाली बच्चे किसी अन्य राज्य के लिये खेलना चाहते हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget