एक्सप्लोरर

BCCI ने चीफ सेलेक्टर की सैलरी में किया तीन गुना इजाफा, अजीत अगरकर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

BCCI New Chief Selector: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व दिग्गज गेंदबाज अजीत अगरकर को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है. साथ ही बोर्ड ने चीफ सेलेक्टर की सैलरी में भी बढ़ोतरी की है.

BCCI New Chief Selector Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर के लिए अजीत अगरकर को चुना है. अगरकर ने लंबे समय तक भारत के लिए खला है और वह अपने अनुभव से भारतीय क्रिकेट को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं. अगरकर से पहले लंबे समय तक कोई बड़ा नाम चीफ सेलेक्टर के पद पर नहीं रहा है. इसके पीछे की वजह चीफ सेलेक्टर की सैलरी बताई जाती थी. हालांकि, अब बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर की सैलरी में तीन गुना इज़ाफा किया है. 

कहा जा रहा था कि कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने कम कम सैलरी के चलते इस पोस्ट के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. हालांकि, अब बीसीसीआई ने चीफ सेलेक्टर की सैलरी बढ़ा दी है. पहले चीफ सेलेक्टर को सालाना एक करोड़ रुपये सैलरी मिलती थी. 

भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर को पहले सालाना 1 करोड़ रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब इसमें तीन गुना का इज़ाफा किया गया है. 'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब चीफ सेलेक्टर को सालाना 3 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे. वहीं सेलेक्शन कमेटी के बाकी सदस्यों को 90 लाख रुपये सालाना सैलरी के तौर पर दिए जाते थे, इसमें भी बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि बाकी सदस्यों की सैलरी अभी निर्धारित नहीं की गई है.

चेतन शर्मा थे चीफ सेलेक्टर 

गौरतलब है कि अजीत से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चेतन शर्मा टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर थे. वह लंबे समय तक इस पद पर रहे, लेकिन एक न्यूज़ चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही चीफ सेलेक्टर का पद खाली था. 

बता दें कि अजीत अगरकर अभी छुट्टियां मना रहे हैं. ऐसे में वह अगले हफ्ते अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं अगले हफ्ते अजीत अगरकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें...

ODI वर्ल्ड कप से बाहर होने पर इस खिलाड़ी ने लिया बड़ा फैसला, अचानक छोड़ दी कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget