एक्सप्लोरर

Team India Head Coach: गौतम गंभीर ही बनेंगे भारतीय टीम के हेड कोच? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

BCCI: बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए 27 मई तक आवेदन मांगे थे. इस रेस में गौतम गंभीर सबसे आगे चल रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया जा सकता है.

Gautam Gambhir Replacing Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच नहीं रहेंगे. इस वजह से बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए आवेदन भी ले लिए हैं. इस रेस में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन सबकी निगाहें गौतम गंभीर पर हैं. कुछ रिपोर्ट्स में गंभीर का नाम फाइनल बताया जा रहा है. इसके पीछे की वजह आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अच्छा प्रदर्शन और चैंपियन बनना भी बताया जा रहा है.

गौतम गंभीर हैं हेड कोच पद के दावेदार?
इंडिया टुडे समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राहुल द्रविड़ की जगह अब गौतम गंभीर हेड कोच का पद संभालेंगे. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था. इससे पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स से भी जुड़े हुए थे.

हेड कोच की रेस में फ्लेमिंग भी थे शामिल
बीसीसीआई ने हेड कोच पद के लिए 27 मई तक आवेदन लिए थे. कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर ने भी इसके लिए आवेदन किया था. बीसीसीआई न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी हेड कोच पद के लिए बात कर रही थी. हालांकि, किसी कारणवश उनसे बात नहीं बन पाई.

रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर का नाम भी हेड कोच के लिए लिया जा रहा था. लेकिन जय शाह ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात से इनकार किया था कि बीसीसीआई ने पोंटिंग और लैंगर से बात की है. उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से हेड कोच बनने को लेकर कोई बात नहीं की है.

गौतम गंभीर के रहते कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया अच्छा प्रदर्शन
गौतम गंभीर आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. तब कोलकाता ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. इसके बाद आईपीएल 2014 में कोलकाता ने आईपीएल ट्रॉफी जीती. इस समय भी गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे. गौतम गंभीर को आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर बनाया गया था. उनकी मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स का यह तीसरा आईपीएल खिताब है.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup में धोनी का दबदबा! स्टंप के पीछे किया सबसे ज्यादा शिकार, पाक दिग्गज दूसरे नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget