एक्सप्लोरर

BCCI New Policy : बीसीसीआई ने स्टाफ के खर्चों पर कसा शिकंजा, डेली अलाउंस और ट्रैवल पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

14 जून को हुई एक अहम मीटिंग में BCCI ने अपने स्टाफ के डेली अलाउंस पॉलिसी और ट्रेवल पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है.आइए डिटेल में जानते हैं इस नई पॉालिसी के बारे में.

BCCI New Policy : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की डेली अलाउंस पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. 14 जून को हुई एक अहम मीटिंग में बोर्ड ने घरेलू टूर्नामेंट और बड़े क्रिकेट आयोजनो के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करने का फैसला किया है जिसे लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है. इसके तहत अब बीसीसीआई के कर्मचारियों को हर दिन सीमित राशि ही अलाउंस के रूप में दी जाएगी.

जनवरी से नहीं मिले थे पैसे, अब तय हुई राशि

बीसीसीआई ने जनवरी 2025 से किसी भी कर्मचारी को डेली अलाउंस नहीं दिया था. अब बोर्ड ने घरेलू टूर्नामेंट भत्ता नीति को साफ कर दिया है. इस नई पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को रोजाना 10,000 से 15,000 रुपये तक का ही डेली भुगतान किया जाएगा. इस राशि के तहत पहले कर्मचारियों को कुछ मामलों में इससे ज्यादा रकम मिलती थी, लेकिन अब नई नीति के अनुसार 7500 के डेली भुगतान को हटा दिया गया है.

BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई (PTI) से कहा कि टैक्स कटने के बाद कर्मचारियों को  6,500 रुपये प्रतिदिन के करीब रुपये दिए जाएंगे. इस पॉलिसी से बोर्ड के फाइनेंशियल और मीडिया डिपार्टमेंट के उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जिन्होंने इस साल के आईपीएल (Indian Premier League) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में काम तो किया है लेकिन अभी तक उन्हें भुगतान नहीं दिया गया था.

आईपीएल(IPL) और महिला प्रीमियर(WPL) लीग के कर्मचारियों को होगा फायदा

जो स्टाफ आईपीएल या WPL जैसे टूर्नामेंट्स के दौरान सफर करता है, उन्हें भी अब इस नई पॉलिसी के अनुसार उनकी बची हुई राशि दी जाएगी. अगर कोई कर्मचारी पूरे 70 दिन का आईपीएल सफर करता है, तो उस कर्मचारी को 10,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से करीब 7 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन अगर किसी कर्मचारी ने टूर्नामेंट के कुछ ही दिन सफर किया है, तो उसे 60% अलाउंस दिया जाएगा. वहीं जो स्टाफ टूर्नामेंट में बिल्कुल भी सफर पर नहीं गया है, उसे सिर्फ 40% अलाउंस ही दिया जाएगा. यह सारा कैलकुलेशन 70 दिनों के हिसाब से तय किया जाएगा.

ट्रैवल पॉलिसी में भी किया गया बदलाव

अब तक बीसीसीआई के ट्रेवल पॉलिसी के अनुसार कर्मचारियों को चार दिन के ट्रैवल के लिए हर दिन 15,000 रुपये मिलते थे और अगर टूर्नामेंट लंबा होता है जैसे कि आईपीएल या WPL, तो यह राशि घटकर 10,000 रुपये प्रतिदिन हो जाती थी. इसके साथ ही, उन्हें 7,500 रुपये की फिक्स एलाउंस भी दिया जाता था. अब BCCI ने यह फिक्स एलाउंस पूरी तरह से हटा दिया है. यानी अब कर्मचारियो को सिर्फ डेली अलाउंस ही मिलेगा.

विदेश दौरे पर कितना मिलता है?

BCCI के कर्मचारी अगर विदेश दौरे पर जाते हैं तो उन्हें रोजाना 300 अमेरिकी डॉलर मिलते हैं. वहीं बोर्ड के सीनियर अधिकारी जैसे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव को विदेश यात्रा के लिए 1000 अमेरिकी डॉलर प्रति दिन का डेली अलाउंस दिया जाता है. अगर ये अधिकारी भारत के अंदर एक दिन की मीटिंग में जाते हैं तो उन्हें 40,000 रुपये प्रतिदिन और लंबे टूर पर 30,000 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget