एक्सप्लोरर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से मैच खेलने पर सवाल पूछने से रोका? जानें किसने की दखलअंदाजी

एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय टीम की घोषणा की गई. इस दौरान अजीत अगरकर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर सवाल का जवाब देने से रोका गया.

एशिया कप 2025 के लिए टीम घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर को पाकिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब देने से रोक दिया गया. अगरकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, लेकिन जैसे ही उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर सवाल पूछा गया, वहां मौजूद बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने उन्हें सवाल का जवाब देने से पहले ही रोक दिया.

अगरकर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर जवाब देने से रोका गया

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 14 सितंबर को मैच खेला जाना है. इससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर मौजूद रहे. 

इस दौरान एक रिपोर्टर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर सवाल पूछा. लेकिन अगरकर जवाब देते, उससे पहले ही बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने रोक दिया. बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने सभी से सिर्फ टीम के बारे में ही सवाल पूछने को कहा.

9 सितंबर से होगी एशिया कप की शुरुआत

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. यह सिर्फ तीसरी बार होगा, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा.

भारत यूएई के खिलाफ खेलेगा अपना पहला मैच

भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभिनयान की शुरुआत 10 सितंबर को करेगी. जहां उनका सामना यूएई से होगा. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को होगा. वहीं भारत अपना आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा.

तीन बार हो सकता है भारत-पाक मुकाबला

2025 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान तीन बार एक-दूसरे के सामने हो सकती हैं. पहले दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ेंगी. इसके बाद दोनों टीमों का सामना सुपर-4 राउंड में और फाइनल में हो सकता है.

2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

यह भी पढ़ें-

एशिया कप के बाद कैसा होगा Jasprit Bumrah के लिए रोडमैप? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget