एक्सप्लोरर

एशिया कप के बाद कैसा होगा Jasprit Bumrah के लिए रोडमैप? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया

Jasprit Bumrah India Squad Asia Cup: एशिया कप 2025 के भारतीय स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह की एंट्री पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा बयान दिया है.

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड (Asia Cup Squad India 2025) सामने आ गया है. इस स्क्वाड में सबसे खास नाम जसप्रीत बुमराह का है, जिनके टीम में होने भर से भारत को विपक्षी टीम पर मानसिक बढ़त मिल जाती है. बुमराह हैं ही इतने खास, उनकी सटीक यॉर्कर, बल्लेबाजों को सेट-अप करके आउट करने का तरीका भी शानदार है, मगर उनके एशिया कप में खेलने पर संदेह था. अब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि एशिया कप और उसके बाद जसप्रीत बुमराह के भविष्य का रोडमैप कैसा रहने वाला है?

कैसे हुआ बुमराह का सेलेक्शन?

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह के लिए भविष्य के रोडमैप पर बताया, "इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खिलाड़ियों को अच्छा ब्रेक मिल गया था. टीम मैनेजमेंट और फिजियो हमेशा संपर्क में बने रहते हैं. यह सिर्फ अभी की बात नहीं है, बुमराह की चोट से पहले भी हमें उनकी फिटनेस का ख्याल था, क्योंकि हम जानते हैं कि उनकी टीम में क्या अहमियत है."

हमें बुमराह चाहिए...

अजीत अगरकर ने यह भी कहा कि टीम को प्रत्येक बड़े मैच में जसप्रीत बुमराह की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, "साफ तौर पर हम चाहते हैं कि बुमराह सारे बड़े मैचों के लिए उपलब्ध रहें. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में हर एक मैच बड़ा और अहम ही होता है. अधिकांश तेज गेंदबाजों की फिटनेस पर नजर रखी जा रही है. पिछले 2-3 साल में बुमराह को ज्यादा चोट आई हैं, इसलिए हमें उनका खास ख्याल रखना होगा. विशेष तौर पर इसलिए कि वो बहुत खास तरह के गेंदबाज हैं."

2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह ने कोई टी20 मैच नहीं खेला है. पिछले साल वर्ल्ड कप में बुमराह ने 8 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे. उन्होंने अब तक 70 टी20 मैचों में 89 विकेट लिए हैं और टी20 फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अभी 99 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह पहले नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, तूफानी ओपनर को नहीं मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget