एक्सप्लोरर

Team India: अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान नियुक्त करने की राह पर है BCCI, जल्द देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव

Indian Cricket Team Split Captaincy: भारतीय क्रिकेट में अब तक अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों को नहीं देखा गया है लेकिन भविष्य में यह बदल सकता है.

Indian Cricket Team Split Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. बीते शुक्रवार को ही पूरे चयनकर्ता समिति को हटाया गया था और अब नए चयनकर्ताओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं. चयनकर्ता समिति को पूरी तरह बदलने के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कप्तानी को लेकर भी बड़ा बदलाव करने वाली है. भारतीय क्रिकेट में अब तक अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों को नहीं देखा गया है लेकिन भविष्य में यह बदल सकता है.

बीसीसीआई अब अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान नियुक्त करने के लिए तैयार है. फिलहाल केवल टी20 में बदलाव देखने को मिलेगा जिसमें रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को स्थाई कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. इसके अलावा वनडे और टेस्ट में रोहित लगातार टीम की अगुवाई करते रहेंगे. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए इस फॉर्मेट में किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी देकर अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान की अवधारणा भारतीय क्रिकेट में भी शामिल हो जाएगी.

हार्दिक को लगातार मिल रहा है समर्थन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समाप्ति होने के बाद से ही लगातार हार्दिक को टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग हो रही है. हार्दिक को रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का साथ मिल रहा है. फिलहाल वह कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे हैं और वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और अब दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाना है. इस सीरीज के साथ ही हार्दिक कप्तानी में अपना जलवा साबित करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, अगली टी20 सीरीज से पहले हार्दिक को जिम्मेदारी मिलना लगभग तय है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति को किया बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई में खरीदे 24.75 करोड़ रुपये के 2 लग्जरी फ्लैट

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget